फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विद्या बालन से सीखें साड़ी में स्लिम दिखना, एक्ट्रेस के ये चार लुक आएंगे आपके काम

Sat, 09 Oct 2021 02:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 09 Oct 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
How To look Slim in Saree Tips learn from vidya balan saree style
विद्या बालन - फोटो : instagram/balanvidya

लड़कियों पर जितना साड़ी खूबसूरत लगती है, शायद ही कोई और ऑउटफिट लग सकती है। साड़ी हर कार्यक्रम के लिए परफेक्ट लुक देने वाले होती है। शादी-पार्टी हो या तीज-त्योहार, हर इवेंट में लड़कियों के लिए साड़ी सबसे अधिक उपयुक्त होती है। अब साड़ियों में भी एक्सपेरिमेंट होने लगे हैं। हालांकि अक्सर कुछ लड़कियों की ये शिकायत होती है कि साड़ी में उनका लुक मोटा दिखता है। साड़ी में अधिक वजन और चर्बी नजर आने के कारण लड़कियां चाह कर भी साड़ी पहनने से बचती हैं। लेकिन अगर आप साड़ी पहनना चाहती हैं तो बॉलीवुड की हसीनाओं के लुक से टिप्स ले सकती हैं। वहीं अगर आप साड़ी में स्लिम दिखने की चाह रखती हैं तो विद्या बालन के ट्रेडिशनल लुक से सीख लें। साड़ी लुक के मामले में विद्या बालन का कोई जवाब नहीं है। विद्या बालन अपने पारंपरिक साड़ी लुक के लिए बी टाउन में मशहूर हैं। आइए देखते हैं विद्या बालन के चार साड़ी लुक, जिसे आजमाकर आप लग सकती हैं स्लिम।

How To look Slim in Saree Tips learn from vidya balan saree style
विद्या बालन - फोटो : instagram/balanvidya

विद्या बालन का ये साड़ी लुक आपको जरूर पसंद आएगा। विद्या की इस धारीदार मरून साड़ी में ब्लैक बॉर्डर है। जिसमें कुछ लाइनें लिखी हुई हैं। उसकी ये साड़ी देखने में जितना खूबसूरत लुक दे रही हैं, पहनने में उतनी ही आराम दायक भी हैं। आप भी ऐसे ही हल्के फैबरिक का यूनिक स्टाइल की साड़ी पहनने। 

How To look Slim in Saree Tips learn from vidya balan saree style
विद्या बालन - फोटो : instagram/balanvidya

विद्या बालन की काले रंग की साड़ी कैरी की है। इस साड़ी में बेस्पोक प्रिंट बने हुए हैं। विद्या की साफिया सिल्क साड़ी में ऑफ-व्हाइट और गोल्डन रंग का कॉम्बिनेशन है। वहीं इस साड़ी में मरून रंग पर डबल शेड रेशम का बॉर्डर बना हुआ है। साड़ी के पल्लू पर भी डिजाइन हैं। विद्या ने इस साड़ी के साथ हाफ स्लीव वाला रेड प्रिंटेड ब्लाउज कैरी किया। ब्लाउज में क्रू नेकलाइन दी गई है। लुक को पूरा करने के लिए विद्या ने हरे रंग के स्टोन वाला चोकर नेकलेस पहन रखा है। एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट राउंड सिल्वर ईयररिंग्स और डैंटी बिंदी लगाई है। विद्या की साफिया सिल्क साड़ी की कीमत 44, 800 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To look Slim in Saree Tips learn from vidya balan saree style
विद्या बालन - फोटो : instagram/balanvidya

विद्या बालन अलग अलग तरह की साड़ियां पहनकर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए, इसमें विद्या ने लाइट ग्रे रंग की साड़ी पहनी हैं, जिसका कलर तो लीक से हटकर है ही, स्टाइल भी आकर्षक है। विद्या ने चंदेरी साड़ी पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने इस साड़ी में सिल्क फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। साड़ी में गोल्डन कलर के मोटिफ्स बने नजर आ रहे हैं। वहीं मैचिंग चौड़ा बॉर्डर साड़ी में शाइनिंग लुक दे रहा है।

विज्ञापन
How To look Slim in Saree Tips learn from vidya balan saree style
विद्या बालन - फोटो : instagram/balanvidya

विद्या बालन के पास साड़ियों का अच्छा कलेक्शन हैं। इस तस्वीर में विद्या लाल रंग की बनारसी साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इस साड़ी में गोल्ड के तार से बूटी का काम किया गया है। विद्या का बनारसी साड़ी का पल्लू भी काफी आकर्षक है। साड़ी के पल्लू में गोल्ड थ्रेड से एक मोटा बॉर्डर बना है। साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज टीमअप किया गया है। विद्या इस साड़ी में बहुत प्यारी लग रही हैं। किसी शादी समारोह या त्योहार के लिए इस तरह का लुक जंंचेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed