आमिर खान की बेटी इरा खान आजकल लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। लॉकडाउन के बाद से लगातार पापा आमिर खान और किरण राव के घर में रह रहीं इरा अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रही थीं। लेकिन फिलहाल अब वो अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर दी। साथ ही इस घर की शानदार तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।
पापा आमिर खान का घर छोड़ बेटी इरा खान शिफ्ट हुईं नए घर, वायरल हो रहीं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इरा ने अपने नए घर की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें वो व्हाइट और ग्रे रंग के लाइनिंग वाले नाइट सूट में बैठी नजर आ रही हैं। स्टडी टेबल पर बैठी इरा कुछ ड्रा करती नजर आ रही हैं। वहीं उनके घर के इस स्टडी कॉर्नर पर लगी आलमारी में बहुत सी किताबें और उस पर लगा हाथ से बना पोट्रेट दिख रहा है। इरा का ये घर बिल्कुल उनके व्यक्तित्व के मुताबिक ही नजर आ रहा है।
A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on
इरा खान अक्सर ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों ईद के मौके पर आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण रॉव की गिफ्ट की हुई सा़ड़ी में पहन उन्होंने तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें वो सिंपल लुक में भी कमाल दिख रही थी।
बता दें कि इरा खान को फिल्मों में अभिनय का शौक नही हैं। वो कहती हैं कि कैमरे के सामने से ज्यादा वो पीछे सहज रहती हैं।
इरा खान की तस्वीरों को देख पता चलता है कि वो नो मेकअप लुक में रहना ज्यादा पसंद करती हैं। इस पिंक टैंक टॉप में खींची सेल्फी कमाल दिख रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में ऑफ शोल्डर ड्रेस में भी इरा नो मेकअप लुक में ही नजर आ रही हैं।