{"_id":"614022798ebc3e74d215440f","slug":"aamna-sharif-traditional-dress-collection-for-girls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन: आमना शरीफ का ट्रेडिशनल लुक आएगा आपको खूब पसंद, त्योहारों में कैरी कर सकते हैं ये चार तरह के सूट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन: आमना शरीफ का ट्रेडिशनल लुक आएगा आपको खूब पसंद, त्योहारों में कैरी कर सकते हैं ये चार तरह के सूट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 14 Sep 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Traditional Dress
- फोटो : Instagram/aamnasharifofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री आमना शरीफ अपने अलग लुक से फैंस को हमेशा प्रभावित करती हैं। आमना वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों स्टाइल में बेहद खूबसूरत लगती हैं लेकिन परम्परागत भारतीय परिधानों में आमना कमाल दिखती हैं। कह सकते हैं कि ट्रेडिशनल लुक में आमना कहर लगती हैं। आमना के पास सूट और लहंगे का अच्छा कलेक्शन है। उनके ट्रेडिशनल ड्रेस हर तरह के फंक्शन के लिए उपयुक्त हैं। घर पर पूजा हो या शादी-पार्टी आमना का ट्रेडिशनल लुक सभी कार्यक्रमों में गजब का लगता है। खास बात होती हैं उनके परम्परागत ड्रेसेज के कलर, जो न केवल उनके ऊपर अधिक जंचते हैं बल्कि किसी भी लड़की पर सुंदर ही लगेंगे। इसी के साथ आमना अपने हर आउटफिट पर जिस तरह की ज्वेलरी पेयर करती हैं, उसका सलेक्शन भी तारीफ के काबिल है। अगर आप भी किसी फंक्शन के लिए तैयारी कर रही हैं तो आमना शरीफ के फैशन सेंस से सीख ले सकती हैं। आइये जानते हैं आमना के ट्रेडिशनल लुक के बारे में।
2 of 5
Traditional Dress
- फोटो : Instagram/aamnasharifofficial
आमना शरीफ ने गणपति पूजा ने नीले रंग का कढ़ाईदार सूट कैरी किया है, जिसके साथ उन्होंने सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड जूलरी कैरी की है। आमना इस लुक में बेहद खूबसूत लग रही हैं।
3 of 5
Traditional Dress
- फोटो : Instagram/aamnasharifofficial
अगर आप किसी पूजा या हल्दी-मेहंदी जैसे कार्यक्रम की तैयारी कर रही हैं तो आमना का ये सूट आप भी कैरी कर सकती हैं। आमना ने पीले रंग का वी-नेकलाइन का कुर्ता पहना है, जिसमें एक ही शेड में पैंट शामिल है। साथ में ऑर्गेना का दुपट्टा कैरी किया है, जिसमे फूलों के डिजाइन की कढ़ाई है। आमना ने अपने ऑउटफिट को कंप्लीट करने के लिए हरे स्टोन से सजी गोल्डन चांदबाली कैरी की है। मेकअप की बात करें तो आमना ने मशकारा, न्यूड लिपस्टिक के साथ पिंक ब्लशर से लुक को और अधिक आकर्षक बनाता है। आमना शरीफ के इस ऑर्गेंजा लेस सूट की कीमत 11,000 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Traditional Dress
- फोटो : Instagram/aamnasharifofficial
आमना ने पीच कलर का अनारकली सूट पहना है। इसके साथ चूड़ीदार और ऑर्गेंजा का दुपट्टा लिया है। उन्होंने इसके साथ ग्रीन कलर का चोकर कैरी किया है, जो उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। आमना को इस ड्रेस में उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Traditional Dress
- फोटो : Instagram/aamnasharifofficial
आमना ने सिल्क ऑउटफिट को कैरी किया है। जिसमें वी नेकलाइन का लंबी आस्तीन वाला ब्लाउज, लहंगा और नेट का दुपट्टा है। ब्लाउज और लहंगे में बटरफ्लाई प्रिंट और लेस डिटेलिंग है जबकि दुपट्टे को लेस और फ्रिल डिटेलिंग के साथ डिजाइन किया गया है। आमना ने चांदबाली के साथ अपने ऑउटफिट को स्टाइल किया और मेकअप को डेवी बेस, ब्लश और पिंक लिपस्टिक लगा रखी है। आमना शरीफ के इस बकाइन लहंगे की कीमत 20,000 रुपये है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।