फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौनी रॉय ने कैरी की स्टाइलिश शर्ट संग ब्लैक स्कर्ट, जान लीजिए इसकी कीमत

Mon, 13 Sep 2021 05:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 13 Sep 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Stylish Look Of Mouni Roy Carrying Wolf Wing White Shirt With Black Skirt
स्टाइलिश शर्ट - फोटो : instagram/imouniroy

साड़ी-लहंगे से लेकर वेस्टर्न परिधानों तक मौनी रॉय का वॉर्डरोब हमेशा फैशन के मामले में काफी ऊंचा होता है। मौनी समय समय पर ऐसे लुक शेयर करती रहती हैं जो पार्टी सेलिब्रेशन से लेकर चिल आउट करने तक में सबसे सहज और उपयुक्त हों। मौनी होने स्टनिंग आउटफिट्स कलेक्शन से फैंस को हमेशा प्रभावित करती हैं। मौनी रॉय का फैशन स्टाइल बोल्ड और ग्लैमरस हैं। मौनी रॉय इन दिनों ब्लैक एंड वाइट फैशन थीम को एन्जॉय कर रही हैं। एक दिन  पहले ही काले स्ट्रैप्लेस ब्रालेट और लॉन्ग ब्लैक एंड व्हाइट स्कर्ट में मौनी का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला था लेकिन आज उन्होंने एक अपने एक और ब्लैक एंड वाइट ऑउटफिट से फैंस के होश उड़ा दिए। इस बार मौनी ने सफेद शर्ट और काले रंग की स्कर्ट कैरी की है। आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्या खास है। मौनी का ये नया लुक देखिये और समझिये कैसे सिंपल शर्ट और स्कर्ट अलग है उनका ये फैशन स्टाइल।

 

Stylish Look Of Mouni Roy Carrying Wolf Wing White Shirt With Black Skirt
स्टाइलिश शर्ट - फोटो : instagram/imouniroy

मौनी ने सफेद रंग की शर्ट कैरी कर रखी है। इस शर्ट को देखने से ही ये आम साधारण शर्ट लुक से अलग लग रही है। इस कॉलर शर्ट में लॉन्ग स्लीव्स हैं जो बैलून की तरह का लुक दे रही हैं। दरअसल, मौनी ने जिस शर्ट को कैरी किया है उसे वुल्फ विंग स्केलेटन शर्ट या वुल्फ विंग शर्ट कहते हैं। नाम से ही पता चलता है कि इसका लुक किसी भेड़िए के पंख जैसा है, जिसमें कई सारी चुन्नटें हैं। 

Stylish Look Of Mouni Roy Carrying Wolf Wing White Shirt With Black Skirt
स्टाइलिश शर्ट - फोटो : instagram/imouniroy

मौनी ने स्टाइलिश वुल्फ विंग शर्ट के साथ ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट कैरी की है। देखने में ये शर्ट वॉटरलिली का लुक दे रही है।  मौनी का पूरा स्टाइल 80 के दशक की ब्रिटिश लड़की जैसा लग रहा है। बता दें कि मौनी की इस शर्ट की कीमत 16,100 रुपए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stylish Look Of Mouni Roy Carrying Wolf Wing White Shirt With Black Skirt
स्टाइलिश शर्ट - फोटो : instagram/imouniroy

मौनी ने शर्ट पर काले रंग की नेक टाई पहन रखी है। उनके लुक को ब्लैक हील्स कम्प्लीट कर रहे हैं। मौनी के इस लुक में चार चांद लगा रहा है उनका मेकअप। ब्लैक डार्क और नियत आई मेकअप उन्हें पूरी तरीके से कॉम्पलिमेंट कर रहा है। उन्होंने न्यूड शेड लिपस्टिक लगाई हुई है। साथ ही नीट पोनीटेल हेयर स्टाइल ले रखा है।

विज्ञापन
Stylish Look Of Mouni Roy Carrying Wolf Wing White Shirt With Black Skirt
Mouni Roy - फोटो : instagram/imouniroy

इसके पहले मौनी रॉय का एक लुक और सामने आया जिसमें उन्होंने ब्लैक स्ट्रैप्लेस ब्रालेट और लॉन्ग ब्लैक एंड व्हाइट स्कर्ट पहन रखी है। इस लुक में मौनी बहुत बोल्ड लग रही हैं। मौनी ने अपने बालों को खुला छोड़ा है। ग्लॉसी बेस और न्यूड लिपस्टिक कैरी किया हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed