फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यामी गौतम का क्वीन लुक आया सामने, ब्लू ड्रेस पर शानदार आई मेकअप फैंस को आ रहा खूब पसंद

Mon, 13 Sep 2021 01:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 13 Sep 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
Yami Gautam Styled Blue Dress With matching eye makeup
यामी गौतम फैशन - फोटो : Instagram/yamigautam

यामी गौतम और उनका फैशन स्टाइल हमेशा से ही सुर्खियों में रहता है। वह अपने शानदार फैशन सेंस से फैंस को मंत्रमुग्ध करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। शायद ही कोई दिन ऐसा होगा जब यामी गौतम ने अपने अनोखे फैशन स्टेटमेंट से लोगों को प्रभावित नहीं किया हो। पारंपरिक एथनिक ड्रेस कोड हो या वेस्टर्न कपड़े, वह कभी भी अपने स्टाइल से फैंस पर असर छोड़ने में विफल नहीं हुई हैं। शादी के बाद तो यामी का स्टाइल स्टेटमेंट और भी अधिक प्रभावशाली हो गया है। हाल के दिनों में यामी ने कई ऐसे फैशन स्टाइल के जरिए ये दर्शाया कि वेस्टर्न परिधानों के साथ पारंपरिक ज्वेलरी कैरी कर नवविवाहित लड़कियां मॉडर्न टच का विकल्प कैसे अपना सकती हैं। यामी गौतम अपने ट्रेडिशनल लुक, ग्लैमरस अदाओं और बोल्ड अंदाज से तहलका मचाती रहती हैं। यामी गौतम ने कुछ फोटो शेयर की हैं, जिसमें वो किसी क्वीन से कम नहीं लग रहीं। आप भी यामी गौतम के फैशन स्टाइल को आसानी से कैरी कर सकते हैं।

Yami Gautam Styled Blue Dress With matching eye makeup
यामी गौतम ब्लू ड्रेस में - फोटो : Instagram/yamigautam
यामी इस लुक में बहुत ग्लैमरस लग रही हैं। यामी गौतम ने ऑफ शोल्डर ब्लू शाइनी लोंग ड्रेस पहन रखी है। इस ड्रेस में लॉन्ग स्लीव्स हैं। ड्रेस के साथ सबसे ज्यादा खूबसूरत लग रहा है उनका आई मेकअप। लुक को कंप्लीट करने के लिए यामी ने ब्लू आई मेकअप और न्यूड शेड लिपस्टिक लगाई है।

 
Yami Gautam Styled Blue Dress With matching eye makeup
यामी गौतम रेड ड्रेस में - फोटो : Instagram/yamigautam

एक बात तो माननी पड़ेगी यामी पर लाल रंग के आउटफिट बहुत जंचते हैं। हाल ही में उनकी एक फोटो सामने आई, जिसमें उन्होंने फुल स्लीव्स वाली ब्राइट रेड ड्रेस कैरी कर रखी है। अपने लुक को पूरा करने के लिए यामी ने स्टेटमेंट नेकलेस, नीट आई मेकअप और मिनिमल मेकअप किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yami Gautam Styled Blue Dress With matching eye makeup
यामी गौतम का सफेद आउटफिट - फोटो : Instagram/yamigautam

शादीशुदा लड़कियों के लिए यामी का ये लुक एक फैशन टिप है। यामी ने क्रीम कलर के ब्लेजर और व्हाइट लॉन्ग स्कर्ट में एक डिफरेंट लुक कैरी किया हैं। इस आउटफिट में यामी गौतम बोल्ड लगने के साथ ही ट्रेडिशनल लुक का भी टच दे रही हैं। वजह है उनकी ज्वेलरी। यामी ने हाथों में गोल्ड के कंगन और गले में नेकलेस पहना है। ये उनके आउटफिट के साथ ही उनके लुक को बहुत कॉम्प्लिमेंट कर रहा है। मेकअप की बात करें तो यामी ने रेड लिपस्टिक, स्मोकी मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ा है। अपने लुक को कंप्लीट करते हुए यामी ने मैचिंग हैंड बैग ले रखा है।

विज्ञापन
Yami Gautam Styled Blue Dress With matching eye makeup
यामी गौतम पर्पल ड्रेस में - फोटो : Instagram/yamigautam

तस्वीर में देख सकते हैं कि यामी गौतम ने पर्पल डबल लेयर्ड ब्लेजर ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस में सुनहरे फूलों की रेशम की कढ़ाई हुई है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लॉन्ग चेन ईयररिंग, गोल्डन कंगन और फिंगर रिंग्स पहनी हैं। साथ ही कम मेकअप पर खूबसूरत शाइनी आईशैडो को कैरी किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed