फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: प्राची देसाई का ड्रेसिंग सेंस है गजब का, हर आउटफिट में लगती हैं क्यूट

Sun, 12 Sep 2021 09:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 12 Sep 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
Today Fashion Tips Prachi Desai Dressing Style
Fashion Tips - फोटो : Instagram/prachidesai

टीवी से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली प्राची देसाई के मासूम चेहरे ने फैंस का दिल उनकी पहली ही फिल्म से जीत लिया था लेकिन ऑफ स्क्रीन लुक की बात करें तो प्राची अपने स्टाइल के कारण हर ऑउटफिट में ग्लैमरस दिखने के साथ ही बेहद क्यूट लगती है। प्राची सूट में हो या वेस्टर्न ड्रेस में, उनका हर लुक हटकर होता है। खास बात हैं उनकी हेयर स्टाइल। प्राची के बाल ज्यादा लम्बे नहीं हैं लेकिन छोटे बालों के साथ कैसे अपने हर ड्रेस को कॉम्पलिमेंट करना है, ये प्राची बखूबी जानती हैं। प्राची का जींस टाप वाला लुक जितना क्यूट लगता है, सूट में उतनी ही वह स्टनिंग लगती है। हल्के मेकअप और डार्क लिपस्टिक शेड को एक साथ कैसे कैरी करें ये भी आप प्राची देसाई से सीख सकते हैं। आज प्राची देसाई का जन्मदिन हैं। इस मौके का हम आपको बताने जा रहे हैं प्राची का फैशन स्टाइल, जिसे अपनाकर आप भी दिख सकती हैं क्यूट और ग्लैमरस।

Today Fashion Tips Prachi Desai Dressing Style
Fashion Tips - फोटो : Instagram/prachidesai

फैंस को प्राची का ये लुक बहुत पसंद आ रहा है। इसमें प्राची देसाई ने प्रिंटेड ड्रेस कैरी कर रखी है। क्रीम कलर की इस प्रिंटेड आउटफिट में प्राची बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होने अपने बालों को हाफ टाई कर रखा है। रेड लिपस्टिक, आई मेकअप के साथ प्राची काफी सुंदर लग रही हैं। उन्होंने गोल्डन इयररिंग कैरी किए हुए हैं।  

Today Fashion Tips Prachi Desai Dressing Style
Fashion Tips - फोटो : Instagram/prachidesai

प्राची इस लुक में कॉलेज गोइंग गर्ल लग रही हैं। लाइट ब्लू काॅलर शर्ट के साथ प्राची ने मैचिंग पैंट कैरी किया है। फुल स्लीव्स है। साथ ही कंफर्टेबल पैंट में काली सफेद धारियों वाली ब्लेट एड हैं। इस लुक को सबसे ज्यादा कॉम्पलिमेंट कर रहा है उनका हेयर स्टाइल  

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Fashion Tips Prachi Desai Dressing Style
Fashion Tips - फोटो : Instagram/prachidesai

प्राची इस इंडियन आउटफिट में भी बेहद खूबसूरत लग रही है। उन्होने फ्लोरल पिंक कलर की कुर्ती पहनी है जिस पर ऑरेंज और हल्के ग्रीन प्रिंट है। वहीं नेकलाइन पर गोल्डन गोटा वर्क है। प्राची अपने हर आउटफिट के मुताबिक अपने बालों को लुक देती हैं। इस ड्रेस में उनकी सिंपल हेयर स्टाइल जंच रही है।

विज्ञापन
Today Fashion Tips Prachi Desai Dressing Style
Fashion Tips - फोटो : Instagram/prachidesai

प्राची इस लुक में काफी ग्लैमरस और बोल्ड लग रही हैं। उन्होने फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस कैरी की है, जिसमें डीप वी नेकलाइन है। उन्होने वाॅच कैरी कर रखी है। बालों को हल्का कर्ल करके खुला छोड़ा है। रेड लिपस्टिक, स्मोकी आई मेकअप में प्राची का ये लुक फैंस को पसंद आ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed