हम बात कर रहे हैं टीवी की एक्ट्रेस अवनीत कौर की, जो एक्ट्रेस बनने से पहले एक मशहूर कोरियोग्रॉफर और टिकटॉक स्टार हैं। मात्र 19 साल की उम्र में अवनीत कौर लोकप्रियता के मामले में हिना खान और मौनी रॉय को टक्कर देती हैं। भले ही अवनीत इस समय किसी टीवी शो में नजर ना आ रही हों। लेकिन म्यूजिक वीडियो के जरिए वो एक बार फिर फैंस पर कहर ढा रही हैं।
हिना खान और मौनी रॉय से भी ज्यादा फैंस हैं टीवी की इस बाल कलाकार के, मात्र 19 साल की उम्र में किया कारनामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवनीत कौर ने अपने करियर की शुरूआत डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स के जरिए किया था। वहीं ये डांस के सुपरस्टार्स, झलक दिखला जा 5 के साथ डांस चैलेंजर्स जैसे कई सारे डांस रिएलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। डांस के बाद अवनीत ने टीवी शोज में भी काम किया है।
अवनीत अच्छी डांसर होने के साथ ही अच्छी खासी एक्टिंग भी करती हैं। तभी तो साल 2011 में मेरी मां से अभिनय की शुरूआत करने के साथ ही वो सावित्री, एक मुट्ठी आसमान, हमारी सिस्टर दीदी, चंद्र नंदिनी और आखिरी बार अलादीन में नजर आईं। केवल टीवी शो ही नहीं बल्कि फिल्म मर्दानी 2 में रानी मुखर्ज की साथ नजर आ चुकी हैं।
View this post on Instagram
सबसे खास बात है कि अवनीत के पहले टिक टॉक पर काफी ज्यादा लोकप्रियता थी। वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके काफी सारे फॉलोवर हैं। 15 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर के साथ हिना खान और मौनी रॉय, शहनाज गिल जैसी बड़ी स्टार्स से भी आगे रहती हैं।
अवनीत का नाम ज्यादातर उनके को स्टार रियाज अली के साथ जुड़ता है। वैसे अवनीत कौर इंस्टाग्राम पर अपने एक विज्ञापन को डालने का पचास हजार रुपये चार्ज करती हैं। अवनीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टग्राम पर अक्सर ही तस्वीरें और वीडियो वो प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं। जिसमे उनका खूबसूरत और ग्लैमरस लुक दोनों ही नजर आता है।