फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अदिति राव हैदरी के ये तीन एथनिक ड्रेस आपको देगें शाही लुक, इस दिवाली आप भी करें ट्राई

Sun, 31 Oct 2021 04:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 31 Oct 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
aditi rao hydari ethnic collection 2021 festival fashion trends
अदिति राव हैदरी एथनिक वियर - फोटो : Instagram/aditiraohydari

त्योहारों का सीजन में एथनिक परिधान सबसे अधिक आकर्षक लुक और मौके के अनुरूप होते हैं। नवरात्रि से लेकर करवा चौथ तक और पांच दिन के दिवाली पर्व से लेकर छठ पूजा तक हर मौके पर भारतीय पारंपरिक परिधान त्योहार में आपकी खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। जब एथनिक फैशन की बात आती है, तो अदिति राव हैदरी का जिक्र किया जाना जरूरी है। एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी हर बार अपने ग्रेसफुल लुक के कारण चर्चा में आती हैं। उनका पारंपरिक व एथनिक वियर कलेक्शन शानदार है। अब दिवाली आने वाली है, ऐसे में अगर आप अपने लुक को ग्रेसफुल फेस्टिवल के मुताबिक स्टाइल करना चाहती हैं तो अदिति राव हैदरी के लेटेस्ट ड्रेस आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। हाल ही में एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। त्योहारों से लेकर शादी सीजन तक आपको हर मौके पर दिखना है ग्रेसफुल तो अदिति राव हैदरी के इन एथनिक ड्रेस से लीजिए टिप्स।


 
aditi rao hydari ethnic collection 2021 festival fashion trends
अदिति राव हैदरी एथनिक वियर - फोटो : Instagram/aditiraohydari

अदिति राव हैदरी ने ऑरेंज कलर की ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनके ऑरेंज कुर्ते में गोल्डन पीकॉक बुटा प्रिंट दिया हुआ है। इस फुल स्लीव कुर्ते में मैंडरिन कॉलर को जोड़ा गया है। अपने कुर्ते के साथ अदिति ने मैचिंग स्कर्ट और क्लासिक गोल्ड झुमके को पेयर किया है। वहीं अदिति ने बालों को कर्ल करके अपने लुक को अट्रेक्टिव बनाया है। अदिति राव हैदरी की ऑरेंज कुर्ता सेट की कीमत 52, 600 रुपये है।

aditi rao hydari ethnic collection 2021 festival fashion trends
अदिति राव हैदरी एथनिक वियर - फोटो : Instagram/aditiraohydari

तस्वीर में देख सकते हैं कि अदिति राव हैदरी ने हरे रंग का कुर्ता पहना हुआ है। वाराणसी सिल्क के ब्रोकेड वी नेकलाइन कुर्ते में एल्बो-लेंथ स्लीव्स और हाई साइड स्लिट्स की डिजाइन दी गई है। इसके साथ अदिति ने मैचिंग शरारा पहना है। जिसमें फ्लोरा और मोर मोटिफ्स की डिटेलिंग दी गई है। इस खूबसूरत शरारा सेट की कीमत 69,800 है। इस लुक को पूरा करने के लिए झुमका इयररिंग्स को पहना है और बालों को सॉफ्ट कर्ल करते हुए मिनिमल मेकअप किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aditi rao hydari ethnic collection 2021 festival fashion trends
अदिति राव हैदरी एथनिक वियर - फोटो : instagram/aditiraohydari

अपने एक और लुक में अदिति ने पिंक और चेरी रेड कलर का शरारा सेट पहना है। अदिति का ये स्ट्रैपी कुर्ता लंबा और फ्रॉक स्टाइल में है, जिसकी चोली में बारीक कढ़ाई की गई है। वहीं शरारा पैंट में ब्लॉक प्रिंट दिए गए हैं। अदिति ने शरारा सेट पर मरोडी वर्क दुपट्टा पेयर किया है। अपने लुक को पूरा करने के लिए अदिति राव हैदरी ने झुमके, पिंक लिप शेड और बालों को सॉफ्ट कर्ल किया हुआ है। 

विज्ञापन
aditi rao hydari ethnic collection 2021 festival fashion trends
अदिति राव हैदरी एथनिक वियर - फोटो : instagram/aditiraohydari

अदिति राव हैदरी अक्सर ही एथनिक परिधानों में नजर आती हैं। उनके पास साड़ी से लेकर सूट और शरारा से लेकर लहंगे तक का अच्छा कलेक्शन हैं। अगर पारंपरिक परिधानों में ग्लैमरस और ग्रेसफुल लुक की बात करें तो अदिति का लुक सबसे उपयुक्त है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed