अपनी शादी में हर लड़की बेस्ट दिखना चाहती है। शादी का जोड़ा या शादी का लहंगा लड़कियों का एक ख्वाब होता है, जिसे वह अपनी शादी में पूरा करना चाहती हैं। अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में दुल्हन बनने वाली हैं, तो अपने लहंगे और लुक को लेकर आपकी भी फरमाइशें होंगी। ऐसे में सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि इस दिनों किस तरह के लहंगे का ट्रेंड है। हर साल शादी सीजन में कुछ नया फैशन आता है। इस बार कई अभिनेत्रियों ने ब्राइडल फोटो शूट कराया, जिसमें उनका लुक और लहंगा दोनों ही इस सीजन के लिए शानदार है। लेकिन हाल ही में कृति सेनन का नया ब्राइडल लुक सामने आया है, जिसमें वह किसी शाही घराने की दुल्हन जैसी दिख रही हैं। उनका ये राजकुमारी वाला लुक कृति सेनन के ऑरेंज लहंगे की वजह से निखर कर सामने आया है। इस शादी सीजन के लिए ये ब्राइट शाइनिंग कलर लाल जोड़े से कुछ हटकर दुल्हनों के लुक को खास बनाएगा। चलिए जानते हैं कि कृति सेनन के ऑरेंज ब्राइडल लहंगे में क्या खास है और इसकी कीमत कितनी है?
आज का फैशन टिप्स: कृति सेनन का ऑरेंज लहंगा इस शादी सीजन कर रहा ट्रेंड, दुल्हन की बना पहली पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस का लहंगा
कृति सेनन पहले भी मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कलेक्शन का हिस्सा बन चुकी हैं। लेकिन इस बार कृति सेनन के लुक से ज्यादा उनके खूबसूरत ऑरेंज लहंगे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचा है। कृति इस दुल्हनों वाले एथनिक लुक में पारंपरिक लाल जोड़े को छोड़ कर कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं, जो किसी भी लड़की के सबसे ख़ास दिन को अधिक खास बनाने के लिए परफेक्ट लुक है। इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि कृति सेनन ने नारंगी रंग का लहंगे का चुनाव अपने लिए किया है। इस लहंगे में मिरर वर्क, गोल्डन थ्रेड का बारीक काम हुआ है।
कृति के लहंगे का ब्लाउज और दुपट्टा
इस खूबसूरत लहंगे के साथ कृति ने बिना स्लीव्स का ब्लाउज पेयर किया है, जिसमें स्कैलप्ड नेकलाइन दी गयी है। बैकलेस ब्लाउज से खुद को स्टाइल किया है। ब्लाउज को गोल्ड मिरर, थ्रेड वर्क और टैसल बैक टाई से सजाया गया है। वहीं कृति के लहंगे के पल्लू की बात करें तो उसे ऐक्ट्रेस ने एक दुल्हन की तरह अपने सिर पर ले रखा है, उनका ये दुपट्टा ऑर्गेंजा फेब्रिक से बना है। कृति के दुपट्टे पर भी गोटा पट्टी, स्कैलप्ड हेम, मिरर वर्क और सीक्विन्ड एंब्रॉयडरी की गयी है।
कृति सेनन खूबसूरत आभूषणों से सजी हुई हैं। कृति ने आउटफिट को मैचिंग चूड़ियों, ब्रेसलेट्स, रिंग्स, गोल्डन माथा पट्टी, ड्रॉप इयररिंग्स और एक हैवी ट्रेडिशनल नेकलेस के साथ एक्सेसराइज़ किया है। इसके साथ ही मेकअप में मैटेलिक ऑरेंज आई शैडो, कोहल से सजी हुई आंखें, मस्कारा से लदी लैशेज, शार्प कंटूर, ऑरेंज लिप शेड और ग्लोइंग स्किन के साथ बीच से मांग निकाल कर बालों में बन बनाकर कृति की खूबसूरती को पूरा किया।
अगर आप भी कृति सेनन का ये ब्राइडल लहंगा अपने वार्डरोब में शामिल करना चाहती हैं, तो इस लहंगे की कीमत भी जान लीजिए। डिजाइनर सीमा गुजराल के लेबल का इस ऑरेंज लहंगे की कीमत 98,000 रुपये है।