फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: तारा सुतारिया से सीखें एक ही ड्रेस पर तीन अलग हेयर स्टाइल बनाना, हर लुक होगा खास

Tue, 26 Oct 2021 11:50 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 26 Oct 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
tara sutaria hairstyles tips in traditional dress make you stylish
तारा सुतारिया हेयरस्टाइल - फोटो : instagram/tarasutaria

हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। लड़कियां अपनी मनपसंद अभिनेत्रियों की तरह दिखने की ख्वाहिश रखती हैं। अपनी शादी में लड़कियां अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण की तरह दिखना चाहती हैं तो त्योहारों व पार्टी लुक के लिए श्रद्धा कपूर और जान्हवी कपूर का लुक कॉपी करना चाहती हैं। ऐसे में अब दिवाली का पर्व आने वाला है। दिवाली में अगर आप अधिक स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तो भले ही अभिनेत्रियों की तरह महंगे और डिजाइन कपड़े न पहने पर कुछ आसान से टिप्स को अपना कर आप भी अभिनेत्रियों की तरह स्टाइलिश दिख सकती हैं। आपके लुक को आकर्षक बनाने में हेयर स्टाइल का अहम रोल होता है। हेयर स्टाइल अगर अपने फेस शेप, आउट फिट के अनुरूप हो तो आपका लुक अपने आप से खूबसूरत लगने लगता है। एक्ट्रेस तारा सुतारिका अपने बेस्ट लुक, स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट के लिए अक्सर सुर्ख़ियों में रहती हैं। आज हम आपको तारा सुतारिया के तीन आसान और ट्रेंडी हेयर स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। ये तीनों हेयर स्टाइल एक्ट्रेस ने एक ही ड्रेस पर बनाएं हैं। आप इन तीनों हेयर स्टाइल को अपने पारम्परिक लुक के साथ कैरी करके दिवाली में खूबसूरत और स्टाइलिश दिख सकती हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए तारा सुतारिया के तीन हेयर स्टाइल। 

 

tara sutaria hairstyles tips in traditional dress make you stylish
तारा सुतारिया हेयरस्टाइल - फोटो : instagram/tarasutaria

तारा सुतारिया ने लहंगा पहना हुआ है। अपने सफेद लहंगे पर तारा ने तीन अलग अलग तरह के हेयर स्टाइल बनाएं हैं। अपने पहले लुक में उन्होंने बालों को खुला रखा है। शॉफ्ट कर्ल के साथ बीच से मांग निकाल कर उन्होंने अपने बालो को ओपन हेयर स्टाइल दी है। अपने इस हेयर स्टाइल के साथ उन्होंने सिल्वर बड़े झुमके पेयर किये हैं।

tara sutaria hairstyles tips in traditional dress make you stylish
तारा सुतारिया हेयरस्टाइल - फोटो : instagram/tarasutaria

वहीं अपने दूसरे लुक में तारा ने अपने खुले हुए बालों को हाफ टाई कर रखा है। इस लुक के लिए उन्होंने अपने सॉफ्ट कर्ल बालों में से कुछ आगे के बाल दोनों तरह से पीछे ले जाते हुए पिन कर लिए हैं। बाकी के हेयर पीछे से ओपन हैं। इस हेयर स्टाइल के साथ तारा सुतारिया ने मोती की एक छोटी ड्राप डाउन इयररिंग पहनी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
tara sutaria hairstyles tips in traditional dress make you stylish
तारा सुतारिया हेयरस्टाइल - फोटो : instagram/tarasutaria

तारा सुतारिया ने अपने तीसरे लुक में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने उसी लहंगे पर स्ट्रेट बालों को बीच से मांग निकाल कर पार्टीशन करते हुए जुड़ा बनाया है और उसे जुड़ा एक्सेसरीज से स्टाइल किया है। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत इयररिंग्स को कैरी किया है। उनका ये लुक शादी पार्टी के लिए परफेक्ट है। 

विज्ञापन
tara sutaria hairstyles tips in traditional dress make you stylish
तारा सुतारिया हेयरस्टाइल - फोटो : instagram/tarasutaria

तारा सुतारिया के ये तीनों हेयर स्टाइल इस दिवाली के लिए उपयुक्त हैं। आप सूट, साड़ी, शरारा और लहंगा के साथ अलग अलग दिन ये तीनों हेयर स्टाइल बना सकती हैं और आकर्षक दिख सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed