जैसे-जैसे दिवाली करीब आ रही है, वैसे-वैसे बी टाउन की हसीनाओं के एक से बढ़कर एक लुक सामने आ रहा है। दिवाली के मौके पर स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखने की चाह रखती हैं तो इन एक्ट्रेसेस के लुक से आप भी टिप्स ले सकती हैं। 4 नवंबर को दिवाली है। 2 नवंबर को धनतेरस से पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत हो जाएगी, ऐसे में हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। दिवाली में क्या पहने, कैसे तैयार हों, अगर ये सभी सवाल आपके भी मन में हैं तो श्रद्धा कपूर के हाल ही के पारंपरिक लुक से सीख सकते हैं। श्रद्धा कपूर अपने फैशन सेन्स और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। उनका हर लुक फैंस को पसंद हैं। हाल ही में उनका लाल साड़ी में लुक सामने आया है। उनका ये लुक दिवाली सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट रहेगा। आप ही श्रद्धा कपूर की साड़ी लुक की तस्वीरें देखिए और सीखिए दिवाली में आकर्षक दिखने की तरकीब।
श्रद्धा कपूर ने पहनी लाल रंग की खूबसूरत साड़ी, एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक फैशन का आ रहा बहुत पसंद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 25 Oct 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन