फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Air India Fashion: अब नए अवतार में नजर आएगा एयर इंडिया का स्टाफ, बदल गया पायलट से लेकर क्रू मेंबर तक का लुक

Thu, 14 Dec 2023 03:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 14 Dec 2023 03:35 PM IST
सार

अब एयर इंडिया के स्टाफ की यूनिफॉर्म को पूरी तरह से बदल दिया गया है। एयर इंडिया ने खुद इसके बारे में जानकारी देते हुए कई तस्वीरें और वीडियो साझा किया है। 

विज्ञापन
Air India Fashion famous designer manish malhotra design new uniform for pilot to cabin crew
Air India Fashion - फोटो : instagram

Air India Fashion: जब से एयर इंडिया की कमान टाटा समूह के पास आई है, तब से उसमें कुछ ना कुछ बदलाव सामने आ रहे हैं। खाने से लेकर कई प्लेन में बैठने वाली सीट्स तक में काफी बदलाव किए गए हैं। टाटा ग्रुप लोगों की यात्रा को काफी सहुलियत भरी करने का काम कर रहा है। इसी बीच अब एयर इंडिया में कुछ ऐसा बदलाव किया गया है, जिसकी वजह से दुनिया भर में इसका और ज्यादा नाम होगा।



दरअसल, अब एयर इंडिया के स्टाफ की यूनिफॉर्म को पूरी तरह से बदल दिया गया है। एयर इंडिया ने खुद इसके बारे में जानकारी देते हुए कई तस्वीरें और वीडियो साझा किया है। इस नए लुक में एयर इंडिया का स्टाफ काफी ज्यादा क्लासी दिख रहा है। इस लुक को देखकर लोग सोशल मीडिया पर इस बदलाव की काफी सराहना कर रहे हैं, लोगों को एयर इंडिया के स्टाफ का ये बदला लुक पसंद आ रहा है। 

Air India Fashion famous designer manish malhotra design new uniform for pilot to cabin crew
Air India Fashion - फोटो : instagram

पोस्ट से दी जानकारी  

इस बात की जानकारी देते हुए एयर इंडिया ने ट्वीट किया कि, पेश है हमारी नई पायलट और केबिन क्रू वर्दी, एयर इंडिया के समृद्ध इतिहास की प्रशंसा और उज्ज्वल भविष्य का वादा। भारत के अग्रणी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा परिकल्पित इन वर्दी में तीन सर्वोत्कृष्ट भारतीय रंग - लाल, बैंगनी और सुनहरा शामिल हैं, जो आत्मविश्वासपूर्ण, जीवंत नए भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Air India Fashion famous designer manish malhotra design new uniform for pilot to cabin crew
Air India Fashion - फोटो : instagram

इन कलरों को दी प्राथमिकता

अगर इस वीडियो को देखें तो मनीष मल्होत्रा ने एयर इंडिया के नए स्टाफ की नई यूनिफॉर्म के लिए डीप रेड, पर्पल और ब्लैक कलर्स को चुना। ये वही रंग हैं, जो एयर इंडिया ने अपने रीवैम्प की पहल में फ्लाइट्स के लिए भी चुने हैं। इन्हीं रंगों से महिला और पुरुष सभी के लिए यूनिफॉर्म तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Air India Fashion famous designer manish malhotra design new uniform for pilot to cabin crew
Air India Fashion - फोटो : instagram

ऐसा होगा पुरुषों का लुक

अगर बात करें मेल स्टाफ की तो उनके लुक को पूरा करने के लिए एक सेट में ब्लैक ट्राउजर और फुल स्लीव्स की नेहरू जैकेट को शमिल किया गया है, वहीं दूसरे सेट ब्लैक पैंट्स और डार्क रेड नेहरू जैकेट रखी गई है। इन जैकेट्स पर गोल्डन बटन्स का इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन
Air India Fashion famous designer manish malhotra design new uniform for pilot to cabin crew
Air India Fashion - फोटो : instagram

बेहद खास है महिलाओं की यूनिफॉर्म

वहीं अगर बात करें महिला स्टाफ की तो महिलाओं के लिए पहले सेट में एक पर्पल, पिंक और डीप रेड कॉम्बिनेशन की साड़ी है, जिसके साथ थ्री-फोर्थ स्लीव्स का ब्लाउज है। इसके अलावा दूसरे सेट में रेड और पिंक कॉम्बिनेशन का प्लाजो, ब्लाउज और साड़ी स्टाइल का पल्ला है। इन सभी यूनिफॉर्म्स पर एयर इंडिया का नया गोल्डन लोगो बैच भी लगा देखा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed