फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादियों में सबसे खूबसूरत मेहमान बन पहुंची थीं ऐश्वर्या राय, लूट ली थी सारी लाइमलाइट

Mon, 04 Jan 2021 06:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 04 Jan 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
aishwarya rai became most beautiful wedding guest see photos of stunning look
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय यूं तो बेहद खूबसूरत हैं। लेकिन जब वो किसी इवेंट या शादी के मौके पर पहुंचती हैं तो देखने वाले की निगाहे बस उन पर ही टिक जाती है। तभी तो दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला होने का सम्मान वो बार-बार अपने नाम करती हैं। मौका चाहे स्क्रीन पर दिखने का हो या फिर कैजुअल ऐश्वर्या का ग्लैमरस लुक हर बार नजर आता है। लेकिन आज हम लेकर आए हैं ऐश्वर्या राय की वो तस्वीरें जिनमे वो बॉलीवुड सितारों की शादी में शाही लुक में नजर आईं। जिसमे वो क्लासिक एथिनिक लुक के साथ मॉडर्न का टच देते नजर आईं।

aishwarya rai became most beautiful wedding guest see photos of stunning look
aishwarya rai - फोटो : instagram

अंबानी परिवार की शादी समारोह में पहुंची ऐश्वर्या राय का अंदाज भी कुछ कम शाही नही था। नीले रंग के लहंगे में वो किसी महारानी से कम नहीं लग रही थीं। बॉलीवुड के चहेते फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के नीले और सिल्वर रंग के लहंगे में वो गजब की खूबसूरत लग रही थीं। इस लहंगे पर हाथों से घनी एंब्रायडरी वर्क किया गया था। जिसके साथ बोट नेकलाइन डिजाइन का ब्लाउज और मांगटीका काफी जंच रहा था। 

aishwarya rai became most beautiful wedding guest see photos of stunning look
aishwarya rai - फोटो : instagram

ऐश्वर्या राय को लाल रंग से प्यार है और वो मौका मिलते ही इस रंग के आउटफिट में नजर आ जाती हैं। दोस्त की शादी में पहुंची ऐश्वर्या ने लाल रंग का अनारकली सूट पहना था। जिसे डिजाइनर सब्यसाची के कलेक्शन से लिया गया था। इस खूबसूरत लहंगे पर सोने और चांदी के धागों से कढाई की गई थी। ऐश्वर्या ने इस सूट के साथ पन्ने के पेंडेट का नेकपीस पहन रखा है। वहीं रेड लिप्स और सटल मेकअप के साथ ऐश्वर्या राय हमेशा की तरह ही आकर्षक नजर आ रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai became most beautiful wedding guest see photos of stunning look
aishwarya rai
लाल साड़ी में लगी नई-नवेली दुल्हन

अंबानी परिवार की एक और शादी में ऐश्वर्या राय का शाही अंदाज देखने को मिला था। ईशा अंबानी की शादी में पहुंची ऐश्वर्या ने डिजाइनर सब्यसाची की साड़ी को चुना था। लाल और गोल्डन कशीदाकारी वाली साड़ी पर गोल्डन बूटी बनी थी। लाल रंग की बनारसी साड़ी के साथ ऐश्वर्या ने चोकर नेकपीस और स्टड ईयररिंग्स चुने थे। वहीं इस साड़ी में ऐश्वर्या किसी नई-नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं।

विज्ञापन
aishwarya rai became most beautiful wedding guest see photos of stunning look
aishwarya rai - फोटो : instagram

पिछले साल की शुरूआत में हुई अरमान जैन और अनीशा मल्होत्रा की शादी में सितारों की महफिल तो याद ही होगी। जिसमे ऐश्वर्या राय सफेद रंग के अनारकली में तैयार थीं। डिजाइन फाल्गुनी एंज शेन पीकॉक के आइवरी शेड अनारकली कुर्ते में ऐश्वर्या तैयार थीं। इस बारीक कढ़ाई वाले कुर्ते के साथ ऐश्वर्या ने हीरे का हार डाल रखा था। वहीं साइड पार्टीशन हेयर और स्टेटमेंट रेड लिप्स के साथ आईलाइनर उनकी खूबसूरत आंखों को आईलाइट करने के लिए काफी था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed