नोरा फतेही साल के पहले ही सप्ताह में अपनी बोल्ड तस्वीरों से सुर्खियों में छा गई हैं। लेटेस्ट फोटोशूट के लिए नोरा का दिलकश अंदाज नजर आ रहा है। जिसकी झलकियां इंस्टाग्राम पर दिलबर गर्ल ने साझा की हैं। पारदर्शी सी ड्रेस पहने नोरा कमाल की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
नोरा फतेही ने साल के पहले ही हफ्ते साझा की ऐसी तस्वीरें, इंटरनेट पर हुई वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे भी नोरा अपनी टोंड बॉडी की दिखाने कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। हर बार की तरह इस बार भी वो बॉडी हगिंग ड्रेस पहने दिख रही हैं। स्किन कलर के इस पारदर्शी गाउन जिसमे सितारों का काम किया गया है। वहीं इसकी फुल स्लीव और लांग ट्रेल इसे खास बना रही है। वहीं नोरा इस गाउन में अपनी कर्वी फिगर दिखा रही हैं। नोरा ने इस फोटोशूट की तस्वीरों के साथ ही वीडियो भी साझा किया है।
जिसमे पीछे बैकग्राउंड में बियोंसे नोल्स और जय जे का गाना क्रेजी इन लव बज रहा है। इस गाने पर नोरा का अंदाज फैंस का दिल चुरा रहा है। साल के पहले ही सप्ताह से नोरा हर किसी के दिल में जगह बना रही हैं। वहीं फैंस भी उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
वहीं इन तस्वीरों में नोरा का मेकअप भी काफी खूबसूरत है। ब्राउन लिप शेड के साथ आंखों को काजल से डिफाइन किया गया है। वहीं पिंक चिक्स और ग्लिटरी शेड के साथ नोरा आकर्षक लग रही हैं।
नोरा फतेही ने अपने शानदार डांस मूव्स की बदौलत फैंस के दिलों में जगह बनाई है। यही नहीं टीवी पर डांस रिएलिटी शो में भी नोरा अपना जलवा दिखा चुकी हैं। नोरा के अबतक कई गाने फैंस को पसंद आ चुके हैं। जिसमे उनके डांसिंग स्किल के फैन दीवाने हो गए थे।