फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आकाश अंबानी-श्लोका की शादी का 3 दिन तक चलेगा जश्न, ये है ड्रेस कोड

Sat, 09 Mar 2019 02:54 PM IST
Sumit kumar फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
Akash Ambani and Shloka Mehta Marriage: dress code of three days celebrations
akash shloka wedding pictures

हर तरफ आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के चर्चे हैं। सभी की दोनों की शादी की पहली तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। गुरुवार को दोनों की मेहंदी की तस्वीरें सामने आई। इस फंक्शन में बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटी पहुंचे थे। बता दें, आकाश और श्लोका की शादी का जश्न तीन दिनों तक चलेगा। आगे की स्लाइड्स में जानें कब कौन सी रस्म होगी और हर जश्न का क्या ड्रेस कोड रखा गया है।

Akash Ambani and Shloka Mehta Marriage: dress code of three days celebrations
akash ambani

GQ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले दोपहर 3.30 बजे ट्रिडेंट होटल से आकाश अंबानी की बरात निकलेगी और जियो वर्ल्ड सेंटर जाएगी। बरात का स्वागत किया जाएगा और 7.30 बजे सेरेमनी शुरू होगी। इसके बाद 8 बजे 'हस्त मिलाप' की रस्म की जाएगी फिर डिनर होगा। इसके लिए ट्रेडिशनल अटायर ड्रेस कोड है।

Akash Ambani and Shloka Mehta Marriage: dress code of three days celebrations
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को सुबह मंगल पर्व होगा। यह 10 बजे शुरू होगा। शाम को जियो वर्ल्ड सेंटर में 6.30 बजे वेडिंग सेलिब्रेशन होगा। इसके बाद डिनर आयोजित किया जाएगा। इस फंक्शन के लिए ड्रेसकोड फॉर्मल गेटअप रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akash Ambani and Shloka Mehta Marriage: dress code of three days celebrations
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरे दिन सोमवार को मंगल आशीर्वाद समारोह होगा। इसके बाद शाम को 7.30 बजे ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। यह फंक्शन भी जियो वर्ल्ड सेंटर में ही होगा। इसके लिए ड्रेसकोड इंडियन फॉर्मल है। बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल और बिजनेस की दुनिया के तमाम दिग्गज पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Akash Ambani and Shloka Mehta Marriage: dress code of three days celebrations
akash shloka wedding pictures

बता दें, इससे पहले आकाश और श्लोका की मेहंदी की तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में सब ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए। सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के कई वीडियो छाए हुए हैं, लेकिन एक वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया जिसमें श्लोका मेहता स्टेज पर बैठी हुई हैं और उनकी मां और बहन 'दिन सगना दा' गाने पर डांस कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed