आज के समय में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दोनों लगातार एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देकर अपने फैंस का दिल जीत रहे हैं। आज से ठीक दो साल पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल के दिन ही शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी शादी को बेहद सीक्रेट रखा था। घर में संपन्न हुए इस समारोह में रणबीर कपूर और आलिया के खास रिश्तेदारों के अलावा केवल करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
Alia Bhatt Wedding Saree: लहंगे को छोड़ आलिया ने अपनी शादी में पहनी थी साड़ी, बेहद खूबसूरत था एक्ट्रेस का लुक
साल 2022 आलिया और रणबीर कपूर के लिए बेहद खास रहा। इसी साल 14 अप्रैल में इस कपल ने सात फेरे लिए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहद खूबसूरत था लुक
अपनी शादी के दिन को खास बनाने के लिए एक्ट्रेस ने भारी-भरकम लहंगे को छोड़ एक खूबसूरत सी साड़ी को चुना था। उन्होंने अपनी इस साड़ी को मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा से डिजाइन कराया था। आइवरी रंग की इस खूबसूरत सी साड़ी पर गोल्ड का काफी महीन वर्क था।
सिर की चुनरी ने लुक को बनाया खूबसूरत
खूबसूरत सी आइवरी रंग की साड़ी के साथ आलिया ने मैचिंग के दुपट्टे को सिर पर अटैच किया था। इस दुपट्टे की वजह से एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लग रहे थे। अपने इस स्पेशल दिन आलिया ने बेहद मिनिमल मेकअप कैरी किया था। छोटी सी बिंदी उनकी सुंदरता को और बढ़ा रही थी।
कलीरे थे खास
एक्ट्रेस ने अपनी शादी के लुक को खास बनाने के लिए अपने कलीरों को अलग से कस्टमाइज कराया था। उनके इस कलीरे में तारे, बादल और पक्षी नजर आ रहे थे। इसके साथ ही इन कलीरों पर रणबीर कपूर का लकी नंबर 8 लिखा हुआ था जो अनंत को दर्शाता है।
रणबीर भी लगे हैंडसम
वहीं अगर बात करें दुल्हा बने रणबीर की, तो उन्होंने अपने लुक को खास बनाने के लिए अपने सिर पर आईवरी रंग की पगड़ी के साथ एम्ब्रॉइडरी वाली सिल्क शेरवानी कैरी की हुई थी। वहीं गले में मोतियों की लेयर्ड माला रॉयल लुक दे रही थी। रणबीर का वेडिंग लुक काफी कमाल का लग रहा था।