फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैशन टिप्स: चाहिए परफेक्ट लुक तो साड़ी पहनते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

Sun, 14 Apr 2024 09:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 14 Apr 2024 09:08 AM IST
सार

अगर आप साड़ी में पतला दिखना चाहती हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखकर ही साड़ी पहनें। 

विज्ञापन
Saree Draping tips in hindi how to look slim in saree
फैशन टिप्स - फोटो : instagram


साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे कभी भी और कहीं भी पहना जा सकता है। लड़कियों से लेकर हर उम्र की महिला काफी मन से साड़ी पहनती हैं। साड़ी हमारी भारतीय संस्कृति को दर्शाती है। ऐसे में महिलाएं शादी-विवाह के साथ-साथ दफ्तरों में भी साड़ी पहनकर जाती हैं। साड़ी महिलाओं को इसलिए भी पसंद आती है, क्योंकि उसे पहनने के लिए किसी को अपना साइज नहीं देखना पड़ता।

आप चाहे पतली हों, या फिर आपका वजन ज्यादा हो, साड़ी हर किसी के ऊपर काफी जचती है लेकिन कई बार हम साड़ी पहनते वक्त कुछ गलती कर देते हैं। इन गलतियों की वजह से पूरा साड़ी लुक बिगड़ जाता है। ये गलतियां इतनी मामूली होती हैं, कि बहुत सी महिलाओं को तो ये समझ ही नहीं आतीं।

खासतौर पर महिलाओं को इस बात का संशय काफी रहता है कि कहीं वो साड़ी में मोटी तो नहीं लग रहीं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको साड़ी पहनते वक्त जरूर रखना चाहिए।  

Saree Draping tips in hindi how to look slim in saree
फैशन टिप्स - फोटो : instagram

खुला रखें पल्लु

अगर आप चाहती हैं, कि साड़ी में आपका वजन ज्यादा ना दिखे तो आप साड़ी का पल्लु हमेशा खुला ही रखें। अगर आप इसमें प्लीट्स बना देंगी, तो आपके शरीर का ऊपर का भाग हैवी दिखेगा। 

Saree Draping tips in hindi how to look slim in saree
फैशन टिप्स - फोटो : instagram

साड़ी के वजन का रखें ध्यान

बहुत सी महिलाएं अपने वजन को लेकर काफी डरी हुई रहती हैं। ऐसे में अगर आपका वजन ज्यादा है तो हमेशा हल्के वजन वाली साड़ी को ही चुनें। अगर आप हैवी साड़ी पहनेंगी, तो आपका वजन और ज्यादा दिखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saree Draping tips in hindi how to look slim in saree
फैशन टिप्स - फोटो : instagram

शेपवियर देगा परफेक्ट लुक

आप अगर सादा पेटीकोट की बजाय शेपवियर के साथ साड़ी पहनेंगी तो आपका लुक ज्यादा खूबसूरत दिखेगा। शेपवियर की वजह से लुक और प्यारा दिखता है। 

विज्ञापन
Saree Draping tips in hindi how to look slim in saree
फैशन टिप्स - फोटो : instagram

रंग का रखें ध्यान

साड़ी में पतला दिखने के लिए हमेशा डार्क रंग की साड़ी का चयन करें। अगर आप हल्के रंग की साड़ी पहनेंगी तो आपका वजन ज्यादा दिख सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed