{"_id":"6776595bf827d13b900c8ee4","slug":"alia-bhatt-best-looks-in-saree-with-hair-bun-2025-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt Best Looks: साड़ी के साथ जूड़ा बनाने में है डाउट तो देखें आलिया भट्ट के ये बेस्ट लुक्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Alia Bhatt Best Looks: साड़ी के साथ जूड़ा बनाने में है डाउट तो देखें आलिया भट्ट के ये बेस्ट लुक्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 02 Jan 2025 04:24 PM IST
सार
अगर आप साड़ी के साथ जूड़ा बनाने में थोड़ी कंफ्यूज हैं और किसी प्रेरणा की तलाश में हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के स्टाइलिश लुक्स से आपको जरूर मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट के ये बेस्ट लुक्स
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Alia Bhatt Best Looks: आलिया भट्ट ऐसी अभिनेत्री हैं, जो आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र में वो मुकाम हासिल किया है, जिसे पाने के लिए युवा सपने देखते हैं। उनकी फिल्में हर किसी को काफी पसंद आती हैं। फिल्मों में आलिया भट्ट के लुक्स ऐसे होते हैं, जो लोगों का दिल जीत जाते हैं। फिल्मों के साथ-साथ असल जिंदगी में भी आलिया के लुक्स लोगों के दिल जीतने में सफल होते हैं।
आज हम आपको उनके ऐसे साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने साड़ी के साथ बालों में बन बनाया है। तो यदि आप बालों में बन बनाने को लेकर डाउट में हैं, तो आलिया भट्ट के लुक्स के टिप्स ले सकती हैं। उनके लुक्स को देखने के बाद आप साड़ी के साथ बालों में जूड़ा बनाने से खुद को रोक नहीं पाएंगी।
2 of 6
ब्रेड बनाने के बाद बनाएं बन
- फोटो : instagram
ब्रेड बनाने के बाद बनाएं बन
यदि आपको सिंपल बन बनाना नहीं आता है तो बालों में पहले ब्रेड बनाएं। अब इस ब्रेड से बन बनाकर आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरह के बन में फूल और अन्य एक्सेसरीज अटैच कर सकती हैं। ऐसा बन बना रही हैं तो सिर पर पल्लु नहीं रखें, तभी आपका लुक प्यारा दिखेगा।
3 of 6
लो बन
- फोटो : instagram
लो बन
साड़ी के साथ यदि आप बैकलेस ब्लाउज कैरी कर रही हैं तो लो बन बनाएं। लो बन बनाते समय ध्यान रखें कि ये टाइट नहीं होना चाहिए, वरना ये देखने में अजीब लगता है। इसे ढीला रखते हुए आगे की तरफ जुल्फें निकाल लें, ताकि ये देखने में और भी खूबसूरत लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मेसी बन लगेगा प्यारा
- फोटो : instagram
मेसी बन लगेगा प्यारा
आजकल मेसी बन बनाने का काफी ट्रेंड है। ऐसे में आप स्टोन वाली हेयर एक्सेसरीज के साथ ऐसा मेसी बन बना सकती हैं। इसके लिए पहले अपने बालों को कर्ल कर लें, ताकि मेसी बन अच्छा दिखे। स्ट्रेट बालों में मेसी बन ज्यादा खुलकर नहीं बन पाता है। ऐसा मेसी बन तभी बनाएं जब आप हेयर एक्सेसरीज इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
5 of 6
स्लीक बन
- फोटो : instagram
स्लीक बन
अभिनेत्रियों को इस तरह का स्लीक बन बनाना काफी पसंद आता है। ऐसा स्लीक बन तभी बनाएं, जब आपको बाल खुले न रखने हों। इसके साथ-साथ अपने बन बनाने के बाद पल्लु को या तो खुला रखें या फिर कंधे पर अटैच करें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। इसे बनाने के बाद यदि आप सिर पर पल्लु अटैच करेंगी तो बन खराब हो जाएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।