फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year Party Outfit Ideas: दोस्तों के साथ करनी है पार्टी तो इस तरह से हों तैयार, कपड़ों का रखें ध्यान

Wed, 01 Jan 2025 12:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 01 Jan 2025 12:07 PM IST
सार

अगर आप नए साल के मौके पर दोस्तों के साथ पार्टी में जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो स्टाइलिश और कंफर्टेबल दिखना जरूरी है। यहां दिए गए टिप्स आपको पार्टी के लिए तैयार होने में मदद करेंगे।

विज्ञापन
New Year Party Outfit Ideas Know How to Dress for Occasion Fashion Tips in Hindi
दोस्तों के साथ करनी है पार्टी तो इस तरह से हों तैयार - फोटो : Adobe stock

New Year Party Outfit Ideas: नया साल हर किसी के लिए नई उम्मीदों, नई शुरुआतों और खुशियों का संदेश लेकर आता है। यह समय होता है बीते साल की यादों को संजोने और आने वाले साल के लिए नई योजनाएं और सपने बुनने का। इसी के चलते लोग नए साल में बेहतर बनने और कुछ नया सीखने का संकल्प लेते हैं।



परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर नये साल का स्वागत करना रिश्तों को मजबूत बनाता है। इसी के चलते आज बहुत से लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी करने जाते हैं। यदि आपको भी आज रात पार्टी में जाना है लेकिन अभी तक आपने ये फैसला नहीं किया है कि आपको क्या पहनना है और कैसे तैयार होना है तो हम इसमें आपकी मदद करेंगे। यहां हम लड़के और लड़कियों दोनों को पार्टी में तैयार होने के लिए टिप्स देने जा रहे हैं। 

New Year Party Outfit Ideas Know How to Dress for Occasion Fashion Tips in Hindi
थीम का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock

थीम का रखें ध्यान

अगर पार्टी की कोई थीम है, तो उसी के अनुसार कपड़े और एक्सेसरीज चुनें। दफ्तर से लेकर क्लब की पार्टी तक के हिसाब से अलग-अलग कैजुअल, फॉर्मल, या ग्लैमरस लुक कैरी करें। लड़के भी थीम के हिसााब से ही कपड़े पहनें।
 

New Year Party Outfit Ideas Know How to Dress for Occasion Fashion Tips in Hindi
लड़कियों पहन सकती हैं ये - फोटो : instagram

लड़कियों पहन सकती हैं ये 

पार्टी के लिए लड़कियां शॉर्ट या लॉन्ग ड्रेस, जंपसूट, या चिक स्कर्ट-टॉप कैरी कर सकती हैं। इस मौके पर न्यूड या चमकीले रंग के आउटफिट्स चुनें जो आपको पार्टी के माहौल में फिट करें। सर्दियों में शॉर्ट ड्रेस के साथ जैकेट या कोट कैरी करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year Party Outfit Ideas Know How to Dress for Occasion Fashion Tips in Hindi
लड़के कैरी करें ये - फोटो : instagram

लड़के कैरी करें ये

लड़के स्मार्ट कैजुअल लुक के लिए चिनोज और ब्लेजर या फिटेड जीन्स के साथ स्टाइलिश शर्ट। कैरी करें। अगर पार्टी आउटडोर है, तो लेदर जैकेट या डेनिम जैकेट पहनें। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए स्नीकर्स या क्लीन लेदर शूज को स्टाइल में शामिल करें।  

विज्ञापन
New Year Party Outfit Ideas Know How to Dress for Occasion Fashion Tips in Hindi
रंग का रखें ध्यान - फोटो : instagram

रंग का रखें ध्यान

कपड़े पहनते समय ध्यान रखें कि रात की पार्टी के लिए गहरे रंग अच्छे लगते हैं। इन रंगों में ब्लैक, रेड और ब्लू रंग शामिल हैं। पार्टी के लिए हल्के और चमकदार फैब्रिक जैसे वेल्वेट या साटन पार्टी के लिए परफेक्ट हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed