फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट-दीपिका पादुकोण तक इन हीरोइनों से सीखें दुपट्टा कैरी करना, दिखेंगी स्टाइलिश

Mon, 01 Feb 2021 03:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 01 Feb 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt deepika padukone to kareena kapoor different gorgeous way to carry dupatta in wedding season
alia bhatt

शादियों का सीजन नजदीक है। ऐसे में हर लड़की को बस एक ही चिंता सताती है कि वो अपनी सहेली या बहन की शादी में बिल्कुल परफेक्ट दिखे। सगाई से लेकर शादी के बीच ढेर सारे रीति-रिवाज होते हैं। ऐसे में हर मौके के लिए नए कपड़े खरीदना अगर आपके बजट के बाहर है। तो कुछ ट्रिक्स की मदद से पुराने कपड़े का भी सही इस्तेमाल कर सकती हैं। बीटाउन गर्ल्स एथिनिक लुक में हमेशा कमाल दिखती हैं। आप चाहें तो इनसे कुछ टिप्स लेकर पार्टी की जान बन सकती हैं। कुर्ता हो या लहंगा इन सबकी जान एक खूबसूरत दुपट्टा होता है। तो इस वेडिंग सीजन दुपट्टे की मदद से आप अपनी वॉर्डरोब को नया रूप दे सकती हैं। 

alia bhatt deepika padukone to kareena kapoor different gorgeous way to carry dupatta in wedding season
deepika, ranveer - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण की तरह आप भी चाहें तो एक सिल्क के दुपट्टे को सिंपल से कुर्ते के साथ मैच करा सकती हैं। किसी भी पुराने कुर्ते को सिल्क के दुपट्टे के साथ मैच कर सकती हैं। बस इसे शॉल की तरह कंधे के चारों तरफ लपेटकर कैरी करें। और हां, साथ में ज्वैलरी और मेकअप से इसे कांप्लिमेंट देना ना भूलें। 

alia bhatt deepika padukone to kareena kapoor different gorgeous way to carry dupatta in wedding season
rakul preet singh - फोटो : instagram

बांधनी प्रिंट का दुपट्टा किसी भी एथिनिक वियर की जान बन सकता है। रकुल प्रीत सिंह ने सिंपल से व्हाइट लहंगे को बांधनी प्रिंट के कलरफुल दुपट्टे के साथ टीमअप किया है। आप चाहें तो इससे अपने पुराने वॉर्डरोब को नई जान दे सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt deepika padukone to kareena kapoor different gorgeous way to carry dupatta in wedding season
alia bhatt

भले ही सिल्क और खास प्रिंट के दुपट्टे देसी लुक में चार चांद लगाएं। लेकिन शियर फैब्रिक का दुपट्टा भी बेहद खूबसूरत लगता है। किसी भी अनारकली कुर्ते और लहंगे को हाइलाइट करने की इच्छा हो तो सिंपल सा नेट का दुपट्टा जंचेगा। आलिया भट्ट ने पीले अनारकली कुर्ते को साथ नेट के दुपट्टे के साथ टीमअप किया है।

विज्ञापन
alia bhatt deepika padukone to kareena kapoor different gorgeous way to carry dupatta in wedding season
kareena kapoor - फोटो : social media

वहीं अगर आप शादी के मौके पर काम में ज्यादा व्यस्त रहने वाली हैं। लेकिन खुद को गॉर्जियस भी दिखाना है तो करीना कपूर का ये स्टाइल सबसे बेस्ट है। कंधे के दोनों तरफ दुपट्टे को पिनअप कर ना केवल इसको शोऑफ कर पाएंगी। बल्कि इससे आप अपने हाथ भी फ्री रख सकेंगी और जरूरी काम निपटा सकेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed