{"_id":"6017aad10eb2346f0f34efea","slug":"karan-johar-took-limelight-at-airport-with-2-7-lakh-louis-vuitton-backpack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर करण जौहर के पास दिखा इतना महंगा बैग, इसकी कीमत में हो जाएगी विदेश की सैर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
एयरपोर्ट पर करण जौहर के पास दिखा इतना महंगा बैग, इसकी कीमत में हो जाएगी विदेश की सैर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
karan johar
- फोटो : instagram fan page
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर बॉलीवुड के अकेले ऐसे डायरेक्टर हैं जो स्टाइल और फैशन के मामले में हीरो लोगों से कम नही हैं। अक्सर ही करण अपने अतरंगी और महंगे ड्रेस और एक्सेसरीज के साथ स्पॉट हो जाते हैं। जिन्हें देख किसी का भी हैरान होना लाजिमी है। फिर वो चाहे उनकी अतरंगी सी मल्टीकलर जैकेट हो या गुची के चश्मे। हर बार करण सबको हैरत में डालने का काम करते हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस और एक्टर की तरह उनके हैंडबैग ने सुर्खियां बटोरी हैं।
2 of 4
karan johar
- फोटो : instagram fan page
दरअसल, पिछले दिनों एयरपोर्ट पर कैमरे की नजरों में कैद हुए करण हाथों में भूरे रंग का बैग लिए दिखे थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर दिख रही थीं। लेकिन ये बैग बिल्कुल भी आम नही था। इसकी कीमत सुन एक बार तो यकीन ही नहीं होगा। वैसे तो ज्यादातर बॉलीवुड की एक्ट्रेस इस तरह के महंगे हैंडबैग लिए दिखती हैं। जिसकी कीमत भी फैंस के बीच खूब वायरल होती है। लेकिन इस बार करण जौहर ने दीपिका पादुकोण, शिल्पा शेट्टी और करीना कपूर जैसी एक्ट्रेस के महंगे हैंडबैग को भी मात दी है।
3 of 4
karan johar
- फोटो : instagram fan page
एयरपोर्ट पर वैसे तो करण जौहर का पूरा लुक काफी कूल दिख रहा था। काले रंग के पैंट के साथ काली टीशर्ट और फ्लैप फॉक्स लेदर की लुइस विटॉन की जैकेट जिस पर ब्राउन कलर का काम भी हुआ था। वहीं करण ने इसी ब्रांड का खास मास्क भी मुंह पर लगा रखा था। यहां तक तो ठीक था लेकिन जैसे ही लोगों की निगाह करण के बैग पर गई तो सब हैरान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करण जौहर को गेट वे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया
- फोटो : वीरल भयानी
लुइस विटॉन के इस नए कलेक्शन के खास बैग को लिए करण जौहर नजर आए। वो बेहद महंगा है। यूएस डॉलर में जहां इसकी कीमत 3,800 है। वहीं भारतीय रुपये में ये बैग है करीब 2,77,331 रुपये का। अब इतने पैसों में तो जरूर ही विदेश की सैर आसानी से हो सकती है। यहीं नहीं करण के बैग के साथ ही उनका मैटेलिक फ्रेम का चश्मा की कम स्टाइलिश नहीं था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।