करीना कपूर प्रेग्नेंसी के दौर को पूरा एंज्वॉय करते दिखती हैं। मौका मिलते ही कभी वो अपने घर पर खास दोस्तों को इनवाइट कर लेती हैं तो कभी खुद बीएफएफ की बर्थडे पार्टी में पहुंच जाती हैं। भले ही करीना कपूर की डिलीवरी डेट नजदीक हो लेकिन वो अपनी खास दोस्त अमृता अरोड़ा की जन्मदिन पार्टी मिस नहीं करना चाहतीं। तभी तो सजधज कर जैसे ही वो घर के बाहर निकलीं तो कैमरे के लेंस में कैद हो गईं।
सजधज कर घर से निकलीं करीना कपूर, 'गर्ल गैंग' के साथ पार्टी करती आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर अपनी खास बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा की पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उऩका लुक पूरा बदला हुआ नजर आया। कफ्तान सीरीज में एक और लुक जोड़ते हुए करीना शानदार बोहेमियन लुक के कफ्तान को पहने दिखीं। जिसमे ब्राउन और लाल रंग के फूलों के प्रिंट बने थे। वहीं इस ड्रेस से मैच करती हीलदार सैंडिल भी करीना ने पहन रखी थी।
वहीं डार्क रेड लिपस्टिक और आंखों पर शेड्स लगाएं करीना अपने न्यू हेयर कट को फ्लांट करते भी दिखीं। बेबो ने अपने इस खास कफ्तान ड्रेस के साथ गोल्डन बड़े से हूप्स पहन रखे थे। जो उनकी खूबसूरती को बढ़ाने में कोई कसर नहीं बाकी रख रहे थे।
बता दें कि अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर के अलावा करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा भी पहुंची। वहीं नताशा पूनावाला का भी ग्लैमरस लुक कैमरे में स्पॉट हुआ।
अमृता अरोड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए बहन मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों के साथ काफी प्यारा कैप्शन भी साझा किया है। वहीं करीना कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर फिटनेस पार्टनर अमृता अरोड़ा के साथ तस्वीर साझा की है।