Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
alia bhatt elegant look in white saree from indian designer at berlin film festival
{"_id":"620e464d94074167fd120468","slug":"alia-bhatt-elegant-look-in-white-saree-from-indian-designer-at-berlin-film-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने सफेद साड़ी में बिखेरा एक बार फिर जादू, देखते रह गए फैंस","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने सफेद साड़ी में बिखेरा एक बार फिर जादू, देखते रह गए फैंस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 17 Feb 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट सफेद गाउन में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी जल्दी ही रिलीज होने वाली है। जिसके प्रमोशन में आलिया लगातार व्यस्त हैं। वहीं ये फिल्म बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई गई। जिसमे शरीक होने के लिए आलिया भट्ट भी बर्लिन पहुची थीं। जहां से वो हर दिन अपने लुक की तस्वीरें साझा कर रही थीं। एक दिन पहले ही उनका ऑफ शोल्डर गाउन में लुक वायरल हुआ था। वहीं इस बार वो साड़ी में ग्लैमर दिखाते नजर आईं।
2 of 5
सफेद साड़ी में आलिया भट्ट
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट ने बर्लिन फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर सफेद साड़ी में ही जलवे दिखाए। इंडियन डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत नरूला की डिजाइन की हुई साड़ी में आलिया का लुक हमेशा की तरह ही स्टाइलिश और एलिगेंट दिख रहा था। आइवरी शेड की इस सफेद साड़ी पर सिकुइन वर्क की डिटेलिंग की गई थी। वहीं इस साड़ी का कस्टमाइज्ड शिफॉन फैब्रिक इसे बेहद सॉफ्ट और ग्लैमरस दिखाने में मदद कर रहा था।
3 of 5
आलिया भट्ट बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में
- फोटो : instagram
आलिया के इस रेड कार्पेट लुक को स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने स्टाइल किया था। वहीं इस साड़ी पर इंट्रीकेटेड एंब्रायडरी की गई थी। वहीं साड़ी के पल्लू पर फ्रिंज जोड़े गए थे। जो इसे बिल्कुल ड्रामेटिक लुक दे रहे थे। वहीं साड़ी के साथ आलिया ने स्ट्रैपी स्लीव ब्लाउज कैरी किया था। जो साड़ी के लुक को बोल्ड और ग्लैमरस बनाने का काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट की सफेद साड़ी
- फोटो : instagram/aliaabhatt/
वहीं बात करें मेकअप की तो आलिया ने इस व्हाइट साड़ी के लुक को डार्क रेड लिपस्टिक के साथ मैच किया था। जबकि वेल डिफाईन आईब्रो, शिमरी आईशैडो के साथ फ्लॉलेस बेस के साथ मेकअप पूरा किया गया था। वहीं बालों में स्लीक क्लीन बन के साथ फ्रेश गुलाब से सजाया गया था। वहीं सिल्वर ईयररिंग्स पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट का लुक
- फोटो : instagram
वहीं आलिया ने बर्लिन फिल्म फेस्टिवल के दूसरा लुक भी साझा किया था। जिसमे वो सफेद रंग के ब्लेजर संग प्लीटेड पैंट को पेयर कर पहने दिखी थीं। वहीं इस लुक को आलिया ने सफेद रंग के मोतियों वाली हैवी ईयररिंग्स के साथ मैच किया था। जबकि बालों को नीट स्लीक हाई बन में बांधे आलिया गॉर्जियस नजर आ रही थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।