{"_id":"6208dcd8478c24109627823f","slug":"alia-bhatt-in-black-and-white-saree-with-24k-for-gangubai-kathiawadi-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: सफेद काली साड़ी में आलिया भट्ट ने जीता फैस का दिल, स्टाइल है जबरदस्त","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Alia Bhatt: सफेद काली साड़ी में आलिया भट्ट ने जीता फैस का दिल, स्टाइल है जबरदस्त
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 13 Feb 2022 04:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का प्रमोशन काफी जोरो-शोरों से कर रही हैं। किरदार के हिसाब से हर दिन आलिया सफेद रंग की साड़ी के साथ नजर आ रही हैं। जिसे फैशन एक्सपर्ट काफी पसंद कर रहे हैं। एक बार फिर आलिया ने गंगूबाई बन फिल्म का प्रमोशन किया। इस बार उन्होने सफेद और काले रंग की साड़ी का चुनाव किया। जिसे देख हर कोई इम्प्रेस हो गया है।
2 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
वैसे तो आलिया का हर लुक स्टाइलिश होता है। फिर वो चाहे कैजुअल शार्ट्स में हो या फिर किसी रेड कार्पेट पर। हर बार वो सुर्खियां बटोरने में कामयाब हो जाती हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आलिया ने थीम के हिसाब से हर दिन सफेद रंग की साड़ी का चुनाव किया। जिसमे उनका स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है।
3 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
आलिया ने सफेद रंग की साडी पहनी थी। जिस पर काले रंग का बॉर्डर था। वहीं इसके पल्लू पर भी काले रंग की पट्टियां बनी थी। सिल्क सैटिन क्रेप फैब्रिक की इस साड़ी पर डिजिटली प्रिंटेड कंट्रास्ट प्लीट्स और पल्लू है। जिसे आलिया ने काले रंग के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है। जिस पर बस्टियर वाली डिजाइन बनी है। वहीं ब्लाउज पर वी नेकलाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट की सफेद साड़ी
- फोटो : instagram/aliaabhatt/
बात करें मेकअप और हेयरस्टाइल की तो आलिया ने मिड पार्टीशन हेयरस्टाइल बना रखी है। जिसके साथ लो बन बना हुआ है। वहीं ब्राउन आईशैडो के साथ कोहल आईज और पिंक ब्लश के साथ हाईलाइटर और मैट लिपस्टिक के साथ मेकअप को पूरा किया गया है। वहीं दूसरी तरफ बात करें एक्सेसरीज की तो कानों में बड़े से सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड झुमकों के साथ उंगलियों में सिल्वर राउंड शेप की रिंग कैरी की है।
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट की सफेद साड़ी
- फोटो : instagram/aliaabhatt/
वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा है लव द साड़ी। बता दें कि आलिया की ये साड़ी डिजाइनर क्षितिज जालौरी के व्हाइट क्लब हाउस कलेक्शन से ली गई है। जिसकी कीमत ऑफिशियल वेबसाइट पर करीब 23,800 रुपये है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।