फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया-रणबीर की शादी में इस अंदाज में पहुंची अंबानी परिवार की बहू, तस्वीरें आईं सामने

Fri, 15 Apr 2022 02:51 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 15 Apr 2022 02:51 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor wedding akash ambani shloka mehta royal look
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में केवल करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था। जिसमे अंबानी परिवार भी शामिल था। कपूर खानदान की शादी में आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी भी शामिल हुए थे। जिनकी तस्वीरें अब सामने आई हैं। वैसे आलिया भट्ट ने शादी के बाद ही अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की। जो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई। 

alia bhatt ranbir kapoor wedding akash ambani shloka mehta royal look
रणबीर आलिया की शादी - फोटो : instagram

वहीं करीना कपूर से लेकर नीतू कपूर और कपूर खानदान के लोगों ने शादी की दूसरी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। जिसमे हर किसी का खूबसूरत लुक देखने को मिल रहा है। वहीं अब रणबीर के कजिन अरमान जैन की पत्नी और स्टाइलिस्ट अनीसा मल्होत्रा ने भी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। जिसमे आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी पोज दे रहे हैं। 

alia bhatt ranbir kapoor wedding akash ambani shloka mehta royal look
रणबीर आलिया की शादी - फोटो : instagram

इस शादी में शामिल होने के लिए श्लोका ने भी पेस्टल कलर को ही चुना था। सफेद रंग की साड़ी संग अनकट डायमंड नेकलेस में श्लोका रेडी थी। श्लोका ने आलिया  भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में शरीक होने के लिए सफेद रंग की साड़ी पहनी थी। जिस पर मैचिंग के धागों से कढ़ाई की गई थीं। वहीं इस साड़ी के साथ श्लोका मेहता ने अनकट डायमंड का नेकलेस पहना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor wedding akash ambani shloka mehta royal look
रणबीर आलिया की शादी - फोटो : instagram

अनकट डायमंड के पतले से नेकलेस के साथ श्लोका ने मांगटीका भी लगा रखा है। वहीं खुले बालों के साथ श्लोका मेहता ने मिनिमम मेकअप किया है। जिसमे न्यूड शेड की लिपस्टिक भी शामिल है। वहीं आकाश अंबानी बंदगले की शेरवानी को पहने दिख रहे हैं। जिसमे दोनों का शाही लुक देखने को मिला। -

विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor wedding akash ambani shloka mehta royal look
रणबीर आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया और रणबीर की शादी में कपूर खानदान से लेकर आलिया की बेस्ट फ्रेंड भी शामिल हुई थीं। वहीं करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने खूबसूरत लिबास में पूरी लाइमलाइट चुरा ली थी। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर का भी खूबसूरत लुक देखने को मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed