फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंबी दिखने के लिए High Heels नहीं बस करें खुद को ऐसे स्टाइल

Tue, 29 Sep 2020 04:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 29 Sep 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt shraddha kapoor bollywood actress short height look taller with these styling tricks
alia bhatt - फोटो : instagram

बॉलीवुड में कई सारी एक्ट्रेसेज की हाईट दीपिका पादुकोण या कटरीना जितनी नही हैं। आलिया भट्ट से लेकर रानी मुखर्जी तक सामान्य कद की एक्ट्रेस हैं। लेकिन ये खुद को इस तरह से स्टाइल करती हैं कि बस हर कोई इन्हें देखता रह जाता है। वैसे भी छोटे कद की लड़कियों को परेशान होने की जरूरत नही है। स्टाइलिश दिखने के लिए बहुत हाई हील्स की सैंडल पहन खुद को तकलीफ ना दीजिए। बस इन फैशन टिप्स की मदद से आप भी आसानी से लंबी नजर आएंगी और सबकी निगाह आपकी खूबसूरत पर्सनैलिटी पर होगी। 

alia bhatt shraddha kapoor bollywood actress short height look taller with these styling tricks
Neha Kakkar - फोटो : instagram
वेस्टर्न ड्रेस को ऐसे करें स्टाइल

अगर आपकी हाइट कम है तो मायूस होने की जरूरत नहीं। सिंगर नेहा कक्कड़ को अपना आइडियल माने और फैशन के मामले में इंस्पिरेशन ले। अगर आप वेस्टर्न कपड़ों की शौकीन है लेकिन कई बार दुविधा में फंस जाती हैं कि कहीं इन्हें पहनने से आप नाटी ना दिखें। तो ये टिप्स आपकी मदद करेंगे।

alia bhatt shraddha kapoor bollywood actress short height look taller with these styling tricks
alia bhatt - फोटो : instagram
  • अगर हाइट कम है तो वर्टिकल स्ट्राईप वाली ड्रेसेज का फैशन बस आपके लिए ही बना है। जींस से लेकर पैंट्स, ड्रेसेज, स्लिट्स और स्कर्ट्स आप इसी पैटर्न की चुन सकती हैं। इन्हें पहनने से आपकी हाइट लंबी नजर आएगी। साथ ही बहुत ज्यादा हील वाली फुटवियर पहने बिना भी स्टाइलिश दिखेंगी।
  • पैरों को लंबा दिखाना चाहती हैं तो हाई वेस्ट बॉटम्स पहनना सही होगा। इन बॉटम्स को क्रॉप टॉप या फॉर्मल शर्ट्स के साथ पेयर करें। इसमें आप कंफर्टेबल होने के साथ ही स्टाइलिश भी दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt shraddha kapoor bollywood actress short height look taller with these styling tricks
shraddha kapoor
  • साथ ही ज्यादातर हाफ स्लीव या स्लीवलेस ड्रेस को वरीयता दें। ये ड्रेसेज आपकी बाजुओं को लंबा दिखाने में मदद करेंगी। वहीं फुल स्लीव बाजुओं को छोटा दिखा सकती है। 
  • हाइट कम है तो टर्टल नेक या बोट नेक को छोड़ दें। वी नेकलाइन वाली ड्रेसेज गर्दन को ऊंचा दिखाती है। 
  • वहीं ज्यादा हाइट दिखाने के चक्कर में कैप्री ना पहने। इसकी बजाय स्लिम और बेहतर फिटिंग के लोअर वियर पहनें। इन कपड़ों से हाइट ज्यादा दिखेगी। 
  • डार्क कलर के कपड़े जैसे ब्लैक, ब्राउन, रेड, पर्पल लंबा दिखाने में मदद करते हैं। साथ ही इनसे आप स्लिम भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
alia bhatt shraddha kapoor bollywood actress short height look taller with these styling tricks
alia bhatt - फोटो : instagram
  • अगर आप इंडियन वियर अपने लिए चुन रही हैं तो भारी-भरकम फैब्रिक जैसे सिल्क या कांजीवरम का चुनाव भूल कर भी ना करें। 
  • इसकी बजाय हल्के फैब्रिक जैसे शिफॉन, जॉर्जेट या शिमर की साड़िया चुने। 
  • वहीं अगर आप कुर्ते पहन रही हैं तो लंबे कुर्ते चुने। जिनकी नेकलाइन चाइनीज हो यानी की बंद गला चुने। साथ ही चूड़ीदार के साथ इन्हें मैच करें। वहीं ए लाइन लहंगे जिनमें एंब्रायडरी बनी हो उसे ही चुने। ये आपको लंबा दिखाने में काफी मदद करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed