सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt Sweater: आलिया भट्ट के स्वेटर कलेक्शन है इतने शानदार, लड़कियों को जरूर आएंगे पसंद

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 23 Nov 2022 02:49 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt stylish sweater winter wear collection
alia bhatt winter wear - फोटो : instagram

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी बेटी के साथ समय बिता रही हैं। लेकिन इस बीच वो फैंस के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करना नहीं भूलतीं। पिछले दिनों ही आलिया ने अपने नो मेकअप लुक की तस्वीर साझा की थी। जिसमे उनके चेहरे पर नेचुरल ग्लो देखने को मिला। आलिया की खूबसूरती के साथ ही उनके आउटफिट ने भी हर किसी का ध्यान खींचा। अगर आप आलिया भट्ट की तरह सर्दियों में कंफर्टेबल और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। तो इन स्वेटर को जरूर कॉपी कर सकती हैं। जिसे पहन ना केवल आप ठंड से बची रहेंगी बल्कि स्टाइलिश भी दिखेंगी। 

alia bhatt stylish sweater winter wear collection
alia bhatt sweater - फोटो : instagram

आलिया भट्ट का मां बनने के बाद पहला फोटोशूट सामने आया है। जिसमे वो ऑरेंज कलर के कार्डिगन को पहने दिख ऱही हैं। ओवरसाइज कार्डिगन को आलिया का ऑफ शोल्डर तरीके से कैरी करना काफी स्टाइलिश दिख रहा है। अगर सर्दियों में आप ठंड से बचने के साथ ही परफेक्ट लुक की तलाश में हैं तो आलिया की तरह स्वेटर को कैरी करें। जिसे मिसेज कपूर ने स्ट्रेट कट जींस के साथ पेयर किया है। 

alia bhatt stylish sweater winter wear collection
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

अगर आप ब्राइट कलर के स्वेटर को नहीं पहनना चाहती हैं तो आलिया की तरह ब्लैक एंड व्हाइट कलर के स्वेटर को चुनें। जिसे आप जींस या फिर शार्ट्स के साथ पेयर करें। ये लुक भी काफी स्टाइलिश दिखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt stylish sweater winter wear collection
alia bhatt sweater - फोटो : instagram

आलिया के विंटर वियर कलेक्शन में ओवरसाइज स्वेटर ही नहीं बल्कि स्टाइलिश फिटेड कार्डिगन और जैकेट भी शामिल हैं। इस मल्टीकलर स्ट्राईप पैटर्न के कार्डिगन के साथ जींस का कांबिनेशन सिंपल और स्टाइलिश है। जो हर लड़की आसानी से कैरी कर सकती है। 

विज्ञापन
alia bhatt stylish sweater winter wear collection
alia bhatt sweater - फोटो : instagram

क्रॉप स्वेटर के साथ जींस को किस तरह से स्टाइल करना है तो आलिया भट्ट के इस लुक पर नजर डालें। जिसमे वो स्ट्रैप वाले क्रॉप स्वेटर के साथ हाई वेस्ट जींस को पेयर किए दिख रही हैं। इस तरह से स्वेटर पहनकर आप ठंड से भी बची रहेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed