आमतौर पर ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े सितारे बिना मेकअप के नजर नहीं आते हैं। लेकिन कुछ बॉलीवुड की एक्ट्रेस हैं जो इस मामले में काफी बिंदास है। इन हसीनाओं ने एक नहीं कई बार अपनी बिना मेकअप तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसमे वो चेहरे पर बिना मेकअप के दिखती हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर करीना तक शामिल हैं। तो चलिए देखें उन एक्ट्रेस की तस्वीरें जिन्होंने बिना मेकअप तस्वीरें साझा की।
बिना मेकअप तस्वीरें साझा करने से नहीं झिझकती बॉलीवुड की ये हसीनाएं, तस्वीरें देख खुद होगा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मेकअप तस्वीरें साझा करने में सबसे आगे आलिया भट्ट हैं। एक के बाद एक फिल्में करने के साथ ही आलिया कई सारे ब्रांड को भी एंडोर्स करते दिखती हैं। लेकिन इन सबके बावजूद वो अक्सर ही सोशल मीडिया पर बिना मेकअप तस्वीरें साझा करती हैं। जिसमे वो हमेशा की तरह ही खूबसूरत और बिल्कुल किसी आम लड़की सी नजर आती हैं।
इस लिस्ट में करीना कपूर का नाम भी शामिल है। 40 की उम्र पूरी करने के बावजूद वो कई बार अपनी बिना मेकअप सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी हैं। जिसे देखने से पता चलता है कि वो खुद को नेचुरल रखने में विश्वास रखती हैं।
ग्लैमर क्वीन मलाइका अरोड़ा योग के जरिए खुद को हद से ज्यादा फिट रखती हैं। वहीं उनके योग की चमक उनके चेहरे पर भी साफ दिखती है। वैसे तो उनका हर लुक कमाल होता है लेकिन जब भी वो बिना मेकअप अपनी तस्वीर साझा करती हैं तो भी मलाइका खूबसूरत ही नजर आती हैं।
बिना मेकअप तस्वीरें साझा करने की लिस्ट में नई-नवेली एक्ट्रेस बनीं अनन्या पांडे भी शामिल हैं। वो भी अक्सर अपनी नेचुरल ब्यूटी की फ्लांट करती रहती हैं। जिसे देख उनके फैंस जमकर तारीफ करते हैं।