फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरुण धवन की दुल्हन बनीं नताशा दलाल का वीडियो हो रहा वायरल, शादी के लिए हुईं कुछ यूं तैयार

Mon, 25 Jan 2021 01:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 25 Jan 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
varun dhawan and natasha dalal wedding video viral on social media
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/viralbhayani

वरुण धवन और नताशा दलाल बीते रविवार को शादी के बंधन में बंध गए। पूरी शादी के दौरान इस बात का पूरा ध्यान रखा गया कि अंदर की तस्वीरें बाहर ना जाए। हालांकि शादी के बाद वरुण और नताशा ने बाहर आकर मीडियावालों को जमकर पोज दिया। जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। साथ ही सब बॉलीवुड कपल को बधाई दे रहे हैं। शादी की एक दो तस्वीरों के अलावा दुल्हन बनीं नताशा का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। 

varun dhawan and natasha dalal wedding video viral on social media
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी - फोटो : instagram/viralbhayani
जिसमे वो रेडी होती दिख रही हैं। मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया है। जिसमे एक महिला नताशा को रेडी करती नजर आ रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by namratasoni (@namratasoni)

varun dhawan and natasha dalal wedding video viral on social media
वरुण धवन-नताशा दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn

इस वीडियो में नताशा दुल्हन के लिबास में तैयार हो रही हैं। वह कैमरे की ओर देखती हैं और मुस्कुरा देती हैं। नताशा मेकअप के लिए कुर्सी पर बैठी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने ब्राइडल लहंगा पहना है। तभी एक महिला उनके सिर पर दुपट्टा लगाती हैं। सफेद रंग की दुल्हन की ड्रेस में नताशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
varun dhawan and natasha dalal wedding video viral on social media
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी - फोटो : varun dhawan fan page

वैसे बता दें कि नताशा ने दुल्हन के लिबास के लिए काफी हल्के मेकअप का चुनाव किया था। न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ ग्लिटरी आईशैडो और डायमंड की ज्वैलरी बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं नताशा ने हाथों में सफेद और सिल्वर रंग के लहंगे से मैच करती चूड़ियां पहनी थीं। साथ में कलीरे भी सिल्वर रंग के पहन रखे थे। 

विज्ञापन
varun dhawan and natasha dalal wedding video viral on social media
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : Instagram

दुल्हन बनीं नताशा ने सिल्वर रंग का खुद का डिजाइन किया लहंगा पहना था। वहीं वरुण धवन भी आउटफिट मैच करते हुए सिल्वर रंग के शेरवानी पहने दिखे। जिसके साथ उन्होंने हैवी दुपट्टा गले में डाल रखा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed