{"_id":"600d40438ebc3e30b80b36f5","slug":"women-like-sabyasachi-new-kurta-collection-in-light-pink-colour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को भा गया इस डिजाइनर का नया कुर्ते का कलेक्शन, कमेंट्स से कर रहीं जमकर तारीफ","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
लड़कियों को भा गया इस डिजाइनर का नया कुर्ते का कलेक्शन, कमेंट्स से कर रहीं जमकर तारीफ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 24 Jan 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kurta
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के कई सारे डिजाइनर हैं जिनको बीटाउन के सितारे पसंद करते हैं। जिसका कारण है उनकी खास डिजाइन। सब्यसाची भी इन्हीं डिजाइनर में से हैं। जिनके कलेक्शन की दीवानी बॉलीवुड हसीनाएं तो हैं ही वहीं आम लड़कियां भी इनके बने कपड़ों को बेहद पसंद करती हैं। वैसे तो सब्यसाची अपने डिजाइनर कलेक्शन को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। इस बार भी जब उन्होने अपना नया कलेक्शन इंस्टाग्राम पर साझा किया तो फैंस ने इसे जमकर पसंद किया। महिलाओं ने तो कमेंट्स के साथ तारीफ की और इन कुर्तों के दाम तक पूछ लिए।
2 of 5
kurta
- फोटो : instagram
कलर और डिजाइन है बेहद खास
इंस्टाग्राम पर साझा तस्वीर में म़ॉडल ने जहां हल्के गुलाबी रंग का कुर्ता पहन रखा है। वहीं मेल मॉ़डल भी उसी रंग की शेरवानी में पोज दे रहे हैं। बता दें कि फीमेल मॉडल का कुर्ता जूल नेकलाइन, फुल लेंथ और फुल स्लीव के साथ चूड़ीदार के साथ मैच किया हुआ है। वहीं इसके साथ ऑर्गेंजा दुपट्टे को लगाया गया है। जिसके बॉर्डर पर मल्टीकलर बॉक्स बनाए गए हैं। वहीं सेम पैटर्न कुर्ते के बॉर्डर पर भी उकेरा गया है। जबकि कुर्ते का फैब्रिक शिफॉन का बना हुआ है।
3 of 5
kurta
- फोटो : instagram
वहीं मेल ने जिस शेरवानी को पहन रखा है। वो भी कुछ कम खास नही है। सिल्क फैब्रिक से बने कुर्ते के साथ चूड़ीदार पायजामा और कोटा सिल्क का साफा मैच किया गया है। सब्यसाची के इस कुर्ते के कलेक्शन को फैंस का जमकर पयार मिल रहा है और बहुत सारे लोग तारीफ के साथ इसका प्राइज भी पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kurta
- फोटो : instagram
वैसे इन दिनों सब्यसाची के सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सारी हल्के रंग के कुर्तों के कलेक्शन छाए हुए हैं। जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। खासतौर पर क्रिस्प एंड एलिगेंट लुक वाला कुर्ता। इसके साथ ही कश्मीरी कढ़ाई वाले कुर्ते भी बेहद खास हैं।
विज्ञापन
5 of 5
kurta
- फोटो : instagram
जिसे लड़कियां काफी पसंद कर रही हैं। इन कुर्तो पर रंग-बिरंगे धागों से कढ़ाई उकेरी गई है। जबकि खादी के फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। सबसे खास बात की महिला और पुरुष दोनों के ही कपड़ों की डिजाइन लगभग एक जैसी ही रहती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।