{"_id":"625bd5296aae6f5e1c68ea79","slug":"alia-ranbir-mehndi-ceremony-best-friend-anushka-ranjan-steal-all-limelight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Ranbir: आलिया-रणबीर की मेहंदी में सबसे खूबसूरत दिखीं ये बेस्ट फ्रेंड, साड़ी पहन जमकर की मस्ती","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Alia Ranbir: आलिया-रणबीर की मेहंदी में सबसे खूबसूरत दिखीं ये बेस्ट फ्रेंड, साड़ी पहन जमकर की मस्ती
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt ranbir kapoor wedding pic
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हो गई। बेहद निजी समारोह में हुए मेहंदी से लेकर शादी और रिसेप्शन में आलिया और रणबीर के केवल दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए। वहीं रिसेप्शन में भी केवल करीबी दोस्तों को ही बुलाया गया था। आलिया ने अपने फैंस को जरा भी नाराज ना करते हुए शादी क तुरंत बाद ही तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर दी। वहीं एक दिन बाद ही मेहंदी की तस्वीरें भी सामने आ गई थीं। जिसमे आलिया का लुक बेहद सिंपल और खूबसूरत नजर आ रहा था।
2 of 5
anushka ranjan in ruffle saree
- फोटो : instagram
मेहंदी के फंक्शन की तस्वीरों में आलिया अपने बचपन की दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। वैसे बता दें कि आलिया भी अपनी बेस्टी की शादी में जमकर नाची थीं। आलिया की मेहंदी में उनकी बचपन की हर दोस्त का लुक बिल्कुल ट्रेडिशनल और ट्रेंडी है। जिसमे एक दोस्त ने हर किसी का ध्यान खींचा। जी हां हम बात कर रहे हैं आलिया की बेस्टी अनुष्का रंजन की। जो अक्सर ही स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं।
3 of 5
anushka ranjan in ruffle saree
- फोटो : instagram
अनुष्का ने बचपन की दोस्त आलिया की मेहंदी में बिल्कुल ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे। लेकिन ये कपड़े ट्रेडिशनल होने के साथ ही स्टाइलिश भी थे। अनुष्का ने मेहंदी के फंक्शन के लिए रफल साड़ी का चुनाव किया था। जिसके साथ स्लीवलेस प्लजिंग नेकलाइन और बैकलेस डिजाइन का ब्लाउज मैच किया था। लेवेंडर कलर की रफल साड़ी पर फूलों का प्रिंट था। जिसके रफल के किनारे पर सिल्वर कलर का गोटा वर्क था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alia bhatt ranbir kapoor wedding pic
- फोटो : instagram
वहीं इस रफल साड़ी का ब्लाउज हैवी एंब्रायडरी वाला था। जिसे पहन अनुष्का काफी खूबसूरत दिख रही थीं। अनुष्का ने इस रफल साड़ी को बड़ी ही खूबसूरती से स्टाइल किया था। बालों में गजरा और कानों में चांदबाली पहनें उनका लुक बेहद खूबसूरत था। जबकि इस साड़ी के साथ अनुष्का ने अपने मेकअप से भी हर किसी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
5 of 5
alia bhatt ranbir kapoor wedding pic
- फोटो : instagram
कोहल रिम्ड आई मेकअप के साथ बीमिंग हाईलाइटर और न्यूड ब्राउन लिपस्टिक में अनुष्का का लुक परफेक्ट लग रहा था। वहीं आप चाहें तो अनुष्का रंजन के इस लुक को आसानी से कॉपी कर सकती हैं। रफल साड़ी संग जहां स्टाइलिश लगेगी। वहीं बालों में लगा गजरा पूरे लुक को ट्रेडिशनल बनाने के लिए काफी है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।