फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश में भी बनाएं अपने स्टाइल और फैशन से लोगों को दीवाना

Fri, 19 Jul 2019 06:59 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Fri, 19 Jul 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
always look stylish in rainy season
fashion

बारिश का मौसम तो सबको अच्छा लगता है। इस खुशनुमा मौसम में तो हर किसी का दिल झूम उठता है। लेकिन ऐसे मौसम में कभी भी बरसात होने का अंदेशा होता है तो लड़कियों के सामने एक ही प्रश्न आता है कि ऐसे कौन से कपड़े और फुटवियर का चयन किया जाए कि देखने में तो स्टाइलिश लगे ही साथ में आरामदायक भी हो। आइए जानते हैं कुछ टिप्स जिनको अपनाकर आप भी इस बारिश में स्टाइलिश नजर आ सकते हैं।

 

always look stylish in rainy season
rain - फोटो : rain

कैसे करें कपड़ों का चुनाव

बरसात के मौसम में ऐसे कपड़ों का चुनाव करना चाहिए जिन्हें पहनकर अगर आप भीग भी जाएं तो कोई परेशानी न हो क्योंकि ऑफिस जैसी जगह पर जहां आपको लंबे समय तक बैठना पड़ता है तो कपड़े जल्दी सूख जाएं तो अच्छा होगा। इस मौसम में कॉटन के कपड़ों का चुनाव करने से बचना चाहिए क्योंकिे ये सूखने में ज्यादा समय लेते हैं। हमारी सलाह है कि इस मौसम में डेनिम के बजाय स्कर्ट या फिर कैप्री ट्राय कर सकती है। साथ ही शार्ट्स, वनपीस ड्रेस या शार्ट्स पैंट भी पहन सकती है। बारिश के समय कलरफुल कपड़ों को ज्यादा पहनना चाहिए क्योंकि हल्के रंग के कपड़ों पर कीचड़ और गंदे पानी के धब्बे ज्यादा नजर आते हैं। इस मौसम में जैकेट्स या हुडी को भी पहन सकते हैं। साथ ही कपड़ों के फैब्रिक का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि गीले कपड़े से त्वचा पर फंगल का होने का खतरा रहता है।

 

always look stylish in rainy season
मानसून

मेकअप का ख्याल

बारिश के मौसम में मेकअप ऐसा होना चाहिए जो बारिश की बूंदों के साथ बह न जाए। इसके लिए अच्छी गुणवत्ता के वाटरप्रूफ फाउंडेशन और काजल का इस्तेमाल करें। क्योंकि भीगने के बाद मेकअप चेहर पर धब्बे जैसा नजर आने लगता है जो देखने में बहुत खराब लगता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
always look stylish in rainy season
fashion

फुटवियर का कैसे करें चयन
पैरों में पहनने के लिए ऐेसे फुटवियर हो जो आराम पहुंचाने के साथ ही बारिश में फिसलें नहीं। इस मौसम में ध्यान रखें फुटवियर आपके आसानी से सूख जाएं और साथ ही गंदे पानी से पैरों को भी बचाएं जैसे फ्लोटर्स और गमबूट्स। बारिश में हीलदार सैंडिल या लेदर के शूज को पहनने की गलती नही करनी चाहिए क्योंकि लेदर के फुटवियर के खराब होने की ज्यादा संभावना होती है।

 

विज्ञापन
always look stylish in rainy season
umbrella - फोटो : अमर उजाला

छाता या रेनकोट जरूर रखें साथ

बारिश का मौसम आपको कितना भी क्यों न पसंद लेकिन ऑफिस जाते समय भीगना ठीक नहीं होगा। इसलिए जरूरी है कि  अपने साथ बारिश से बचने के लिए छाता या रेनकोट जरूर रखें क्योंकि शार्ट्स ड्रेसेस के साथ रेनकोट बहुत खूबसूरत लगते हैं और बारिश से भी बचाते हैं। आप चाहें तो रंगबिरंगे छाते का भी प्रयोग कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed