भारत में सिल्क की साड़ी की बहुत सारी किस्में बनती हैं। ये साड़ियां देखने में जितनी खूबसूरत लगती है उतनी ही पहनने पर भी लगती है। लेकिन इनके रखरखाव की समस्या से परेशान होकर बहुत से लोग इसे अपनी वार्डरोब में शामिल नहीं करना चाहते हैं। और कई बार ऐसा होता है कि ऐसी साड़ियां गलत तरीके से रखने की वजह से खराब हो जाती है। अगर आपके पास भी सिल्क की साड़ी है और रखने की वजह से वो खराब हो जा रही है तो आज हम कुछ ऐसे टिप्स लेकर आएं हैं जिन्हें आजमाकर आपकी साड़ी की उम्र बढ़ जाएगी।
सिल्क की साड़ियों के रखरखाव में न करें ये गलतियां, इन तरीकों से रखने पर साड़ी रहेगी हमेशा नई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिल्क की साड़ी का फैशन कभी भी पूरी तरह से नहीं जाता है। आप जब भी सिल्क की साड़ी को पहनेंगी तो ये हमेशा ही खास लुक देगी। इसलिए एक बार सिल्क खरीदने के बाद उसे लंबे समय तक सहेज कर रखा जा सकता है। सिल्क की साड़ी को रखने के लिए हमेशा किसी कागज या कॉटन के कपड़े में लपेट कर रखना चाहिए। कभी भी इसे सीधे किसी प्लास्टिक में रखने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
सिल्क की एंब्रायडरी और जरी के काम की चमक को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि उसके काम वाले हिस्से को अंदर की तरफ मोड़कर रखना चाहिए।इसके साथ ही लंबे समय तक रखने वाली साड़ी को छह महीने के बाद धूप जरूर दिखानी चाहिए। पर ध्यान रहें बहुत कड़ी धूप सीधे इसके ऊपर न पड़े।
कभी भी सिल्क की साड़ी को किसी लोहे के हैंगर में न टांग कर रखें। ऐसा करने से साड़ी के ऊपर लोहे का गहरा निशान बन जाता है। सिल्क की साड़ी की तह को थोड़े थोड़े दिनों के बाद बदलती रहें, नहीं तो साड़ी पर मोड़ का निशान बन जाता है और अगर सिल्क बिल्कुल असली है तो साड़ी मोड़ के पास से कट जाएगी।
सबसे जरूरी बात कभी भी सिल्क की साड़ी को घर पर धोने का प्रयास नहीं करना चाहिए बल्कि ड्राय क्लीन कराना चाहिए। पट्टु जैसी सिल्क की साड़ी को लंबे समय तक सहेज कर रखने का तरीका है कि उसे नियमित रुप से ड्राय क्लीन कराएं।