Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Ambani Family Ladies Fond of Designer Clothes Jewelry and Bags Take a Look of Collection
{"_id":"642f9ce673bb68e01704fc38","slug":"ambani-family-ladies-fond-of-designer-clothes-jewelry-and-bags-take-a-look-of-collection-2023-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ambani Family : अंबानी परिवार की महिलाओं को है महंगे कपड़ों और बैग्स का शौक, जानें इनके कलेक्शन के बारे में","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Ambani Family : अंबानी परिवार की महिलाओं को है महंगे कपड़ों और बैग्स का शौक, जानें इनके कलेक्शन के बारे में
Ambani Family : वैसे तो देश में कई ऐसे परिवार में, जिनका नाम उनकी रईसी के लिए पहचाना जाता है। पर, इन सबमें अंबानी परिवार सबसे अलग है। चाहे स्टाइल की बात हो या फिर कल्चर फॉलो करने की, अंबानी परिवार हर मामले में सबसे आगे रहता है। अगर बात करें अंबानी परिवार की महिलाओं की तो चाहें परिवार की बेटी ईशा अंबानी हों, जिनकी शादी हो चुकी है, या फिर राधिका मर्चेंट, जो कुछ ही दिनों में अनंत अंबानी की पत्नी बनने वाली हैं, हर कोई काफी फैशनेबल है।
मुकेश अंबानी की मां कोकिला अंबानी से लेकर परिवार की हर महिला को महंगे कपड़ों, गहनों और बैग्स का काफी शौक है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि अक्सर वो खुद ही इतने रुपये के सामान कैरी करती हैं, जितनी शायद लोगों की सालों की सैलरी है। स्टाइल के मामले में अंबानी परिवार की महिलाएं बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। आइए देर ना करते हुए आपको इनके महंगे कलेक्शन में से कुछ चीजों के बारे में बताते हैं।
2 of 6
Ambani Family
- फोटो : instagram
कोकिला बेन अंबानी
सबसे पहले बात करते हैं मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन अंबानी की। उनके कलेक्शन में 23 लाख रुपये का Chanel ब्रांड का क्लासिक फ्लैप बैग से लेकर Hermes ब्रांड का 55 लाख का क्रोकोडाइल लेदर का बैग भी शामिल है।
3 of 6
nita ambani
नीता अंबानी
नीता अंबानी का कलेक्शन किसी से छिपा नहीं है। उनके पास 40 लाख की साड़ी के साथ-साथ Ysl ब्रांड की 80 लाख रुपये की ट्रिब्यूट हील्स भी मिल जाएंगी। ऐसा कहा जाता है कि नीता अंबानी को इस ब्रांड का कलेक्शन काफी पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Shloka and Aakash Ambani
- फोटो : instagram
श्लोका मेहता अंबानी
आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका अंबानी को भी महंगी चीजों का काफी शौक है। वो अक्सर एक से बढ़कर एक कपड़े पहन कर निकलती हैं। उनके कलेक्शन में लाखों की साड़ियां, बैग्स और हील्स शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
isha ambani
- फोटो : instagram
ईशा अंबानी
ईशा अंबानी की शादी हो चुकी है। अगर उनके कलेक्शन की बात करें तो उनकी एक ड्रेस लगभग 40 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपय तक की कीमत की है। वो हर कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक डिजाइनर कपड़े पहन कर पहुंचती हैं। हालांकि वो अपनी लाइफ को काफी प्राईवेट रखती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।