बॉलीवुड सितारे जब भी सजधज कर मंच पर आते हैं तो उनके फैंस की निगाहें थम जाती हैं। फिर वो चाहे ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हों या सारा अली खान, ऐश्वर्या राय हो या अमिताभ बच्चन। इन सब सितारों के ड्रेसिंग सेंस की तो सभी तारीफ करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सितारे बेहतरीन और खूबसूरत कपड़े पहनने के लिए भी किसी पर निर्भर रहते हैं। ये हैं फैशन डिजाइनर्स, जिनके बने कपड़ों को पहन ये सितारे बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। फैशन इंडस्ट्री में वैसे तो कई सारे डिजाइनर हैं जिसमें मनीष मल्होत्रा से लेकर सब्यसाची तक शामिल हैं। लेकिन बच्चन परिवार से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक जिस डिजाइनर की मुरीद हैं वो हैं अबु जानी और संदीप खोसला। जिनके फैशन का जलवा देश से लेकर विदेशों तक में फैला है।
प्रियंका चोपड़ा से लेकर सारा अली खान तक पसंद करती हैं इन डिजाइनर के कपड़े, बच्चन परिवार भी हो चुका है फैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबु जानी संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए कपड़ों की मुरीद सबसे पहले जया बच्चन हुई थीं। वो 30 सालों से इन डिजाइनर के कपड़ों को पसंद करती आ रही हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण भी कई खास मौकों पर संदीप खोसला के डिजाइन किए कपड़ों में नजर आ चुकी हैं।
इन डिजाइनर के डिजाइन किए कपड़ों की खासियत है हैंड एब्रायडरी। ये अपने खास कपड़ों में हाथ से की गई कारीगरी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। वहीं इन्हें अब्सट्रैक्ट पैटर्न और फ्लोरल पैटर्न भी काफी पसंद है।
ट्रेडिशिनल लुक को मॉडर्न लुक में बदलना इन्हें बखूबी आता है। तभी तो हर पीढ़ी के लोग इनकी डिजाइन को पसंद करते हैं। यहां तक कि खास मौकों के लिए अंबानी परिवार भी इन पर भरोसा करता है। तभी तो अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता के खास आउटफिट अबु जानी संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए होते हैं।