फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navya Naveli: अमिताभ बच्चन की नातिन का हर लुक है खास, स्टाइल में कई स्टार किड्स को देती हैं टक्कर

Wed, 09 Apr 2025 01:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 09 Apr 2025 01:57 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के लुक्स किसी एक्ट्रेस से कम नहीं होते हैं। उनके लुक्स को देखकर यंग लड़कियां टिप्स ले सकती हैं। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Grand daughter Navya Naveli Nanda Stylish Looks
अमिताभ बच्चन की नातिन का हर लुक है खास - फोटो : instagram-Navya Naveli

Navya Naveli: नव्या नवेली नंदा आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन हैं। वो भले ही फिल्मों से काफी दूर रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके काफी चर्चे हैं।



दरअसल, नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने स्टाइलिश लुक्स की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनके लुक्स कई बड़े स्टार किड्स को भी टक्कर देते हैं। इसी के चलते आज हम आपको यहां नव्या के कुछ क्लासी और स्टाइलिश लुक्स दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी उससे टिप्स ले सकें। 

Amitabh Bachchan Grand daughter Navya Naveli Nanda Stylish Looks
साड़ी - फोटो : instagram-Navya Naveli

साड़ी

जिस तरह से साड़ी में हर भारतीय महिला खूबसूरत लगती है, ठीक उसी तरह से नव्या पर भी साड़ी खूब जचती है। वो कई इवेंट्स से लेकर शादी-विवाह तक में वो खूबसूरत से खूबसूरत साड़ी पहनना पसंद करती हैं। उनका अंदाज साड़ी में कमाल का लगता है। 

Amitabh Bachchan Grand daughter Navya Naveli Nanda Stylish Looks
लहंगा - फोटो : instagram-Navya Naveli

लहंगा

वैसे तो नव्या हमेशा साड़ी ही पहनती हैं, लेकिन जब कभी वो लहंगा पहनती हैं, तो उनका अंदाज कमाल का लगता है। उनके ऊपर लहंगा लगता भी काफी कमाल का है। यदि आप भी लहंगा खरीदने का सोच रही हैं, तो उनके लुक्स से टिप्स लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Grand daughter Navya Naveli Nanda Stylish Looks
प्री ड्रेप्ड साड़ी - फोटो : instagram-Navya Naveli

प्री ड्रेप्ड साड़ी

यंग लड़कियों को इस तरह की साड़ी काफी पसंद आती है। ऐसे में नव्या का ये लुक भी काफी शानदार है। सिंपल सी प्री ड्रेप्ड साड़ी के साथ उन्होंने ब्लाउज काफी हैवी पहना है, जिस वजह से उनका लुक और भी खूबसूरत लग रहा था। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Grand daughter Navya Naveli Nanda Stylish Looks
बॉस लेडी अवतार - फोटो : instagram-Navya Naveli

बॉस लेडी अवतार

बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली नव्या अक्सर बॉस लेडी अवतार में नजर आती हैं। वैसे तो उनका हर अंदाज लोगों को पसंद आता है, लेकिन ये वाले लुक पर लोग दिल हार बैठते हैं। आप भी दफ्तर जाने के लिए उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed