फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahavir Jayanti 2025: महावीर जंयती के मौके पर हाथों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन

Wed, 09 Apr 2025 12:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 09 Apr 2025 12:56 PM IST
सार

10 अप्रैल को महावीर जयंती मनाई जाएगी, ऐसे में आप आज ही अपने हाथों पर मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन लगा सकती हैं। 

विज्ञापन
latest Mehndi Design For Women On mahavir Jayanti disprj
महावीर जंयती के मौके पर हाथों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी - फोटो : Adobe stock

Mehndi Design For Mahavir Jayanti: जैन धर्म में महावीर जंयती का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इसकी तारीख की बात करें तो हर वर्ष चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को पूरे देश में महावीर जयंती मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 10 अप्रैल यानी कि कल है। ऐसे में गुरुवार के दिन महावीर जयंती मनाई जाएगी। इस दिन जैन मंदिरों में पूजा-पाठ होती है और जगह-जगह यात्राएं निकाली जाती हैं। इसकी वजह से महिलाएं खूब सज-संवर के तैयार होती हैं।



यदि आप भी इस दिन सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आज अपने हाथों पर मेहंदी अवश्य लगवाएं। यहां हम आपको मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिनको देखकर आप अपने लिए मेहंदी का चयन कर सकती हैं। 

latest Mehndi Design For Women On mahavir Jayanti disprj
लगवा सकती हैं ब्राइडल मेहंदी  - फोटो : instagram

लगवा सकती हैं ब्राइडल मेहंदी 

जिन महिलाओं की शादी के बाद ये पहली महावीर जयंती है, वो इस दिन खूब सज-संवर के तैयार होती हैं। ऐसे में आप अपने हाथों में ब्राइडल मेहंदी लगवा सकती हैं। ब्राइडल मेहंदी खासतौर पर उस समय लगवाएं, जब आप कुछ हैवी सी साड़ी या लहंगा पहनने का प्लान कर रही हों। 

latest Mehndi Design For Women On mahavir Jayanti disprj
फूल वाली ये डिजाइन लगेगी प्यारी  - फोटो : instagram

फूल वाली ये डिजाइन लगेगी प्यारी 

फूल-पत्तियों वाली डिजाइन हाथों में बेहद प्यारी लगती है। ऐसी डिजाइन तब और अच्छी लगेगी, जब आपके हाथ लंबे होंगे। लंबे हाथों पर इस डिजाइन को दूर-दूर करके लगाया जा सकता है, जिसकी वजह से ये देखने में और भी कमाल की लगती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
latest Mehndi Design For Women On mahavir Jayanti disprj
कम समय है तो इसका चयन करें - फोटो : instagram

कम समय है तो इसका चयन करें

यदि आपके पास आज काफी काम है और मेहंदी लगवाने का ज्यादा समय नहीं तो इस तरह की डिजाइन का चयन करें। मेहंदी की ऐसी डिजाइन सिर्फ हथेली पर लगाई जाती है। इसलिए आप अपनी हथेली की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसका चयन करें। 

विज्ञापन
latest Mehndi Design For Women On mahavir Jayanti disprj
ये डिजाइन भी लगेगी प्यारी - फोटो : instagram

ये डिजाइन भी लगेगी प्यारी

कुछ अलग तरह की डिजाइन तलाश कर रही हैं तो इससे बेहतर विकल्प कोई हो नहीं सकता। इसको लगाना भी आसान है और ये जल्दू सूख भी जाएगी। तो बस इस डिजाइन को अपने हाथों पर लगवा लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed