फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bridal fashion: नई दुल्हनों पर खूब जचेंगे ऐसे आउटफिट, शॉपिंग से पहले जान लें

Tue, 08 Apr 2025 10:06 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 08 Apr 2025 10:06 AM IST
सार

शादी के बाद का समय ऐसा होता है, जब सबकी नजरें नई-नवेली दुल्हन पर होती हैं। इस वजह से वह अक्सर इस उलझन में रहती है कि ऐसा क्या पहना जाए, जो पारंपरिक भी हो और आधुनिक भी।

विज्ञापन
bridal fashion Trendy outfit for newly bride
नई दुल्हनों पर खूब जचेंगे ऐसे आउटफिट - फोटो : instagram
शिवांगी चंद्रवंशी


शादी के बाद का समय नई-नवेली दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। इस वक्त सबकी नजरें उस पर ही टिकी होती हैं। इस वजह से वह उलझन में रहती है कि ऐसा क्या पहनें, जो पारंपरिक और आधुनिक दोनों का बेहतरीन मिश्रण हो, क्योंकि उस समय नाते-रिश्तेदार से लेकर आस-पड़ोस के लोग भी उससे मिलने आते हैं। इसलिए नई दुल्हन को ऐसे आउटफिट का चयन करना चाहिए, जो उसे एलिगेंट लुक दे और संस्कारों को भी प्रदर्शित करे।

 
bridal fashion Trendy outfit for newly bride
बैंगनी पैठनी - फोटो : instagram

बैंगनी पैठनी 

यह महाराष्ट्र की एक प्रसिद्ध पारंपरिक साड़ी है। पैठनी साड़ी की खासियत इसकी बारीक और सुंदर बुनाई है, जिसमें गोल्ड और सिल्वर धागों का इस्तेमाल किया जाता है। रेशम से बनी इस साड़ी में शानदार डिजाइन बने होते हैं, जैसे फूल-पत्तियां, पशु और ज्यामितीय पैटर्न। बैंगनी रंग साड़ी को और भी खास बनाता है। यह साड़ी शादी-ब्याह और खास अवसरों पर पहनने के लिए बेस्ट है, क्योंकि इसमें भारतीय परंपरा और संस्कृति की झलक नजर आती है।

bridal fashion Trendy outfit for newly bride
इकत सिल्क साड़ी - फोटो : instagram

इकत सिल्क साड़ी

 यह नई दुल्हन के लिए परफेक्ट है। इस साड़ी में आपके द्वारा चुना गया शाही फ्यूशिया रंग आपको एक आकर्षक लुक देता है। इकत सिल्क साड़ी में पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों का खूबसूरत मेल होता है। सिल्क की मुलायम और चमकदार बनावट आपको एक राजसी अहसास देती है तो वहीं फ्यूशिया रंग न केवल सुंदर है, बल्कि यह आपके चेहरे पर एक खास चमक और आकर्षण भी लाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bridal fashion Trendy outfit for newly bride
धोती स्टाइल सूट - फोटो : instagram

धोती स्टाइल सूट 

 इस स्टाइल का सूट भारतीय फैशन का एक आधुनिक और पारंपरिक मिश्रण है, जो महिला पहनावे में एक नया ट्रेंड बन चुका है। धोती स्टाइल सूट में नीचे की धोती की सिलवटें और ऊपर का कुर्ता एक आकर्षक और आरामदायक लुक देता है। यह सूट पारंपरिक और फ्यूजन फैशन का बेहतरीन उदाहरण है। यह आपको स्मार्ट और स्टाइलिश लुक देता है, जो खासतौर पर नई-नवेली दुल्हनों के बेस्ट है। इसे आप त्योहार या पार्टी जैसे खास अवसरों पर पहन सकती हैं।

विज्ञापन
bridal fashion Trendy outfit for newly bride
अनारकली - फोटो : instagram

अनारकली 

 अनारकली सूट पारंपरिक और आधुनिकता का बेहतरीन मिश्रण पेश करता है। लाल रंग का डूपियन ओर्गेंजा अनारकली आपके लुक को शाही बना देता है। वैसे भी अनारकली हमेशा फैशन का हिस्सा रहा है। इसके फ्लेयर्स और लंबाई बेहद खूबसूरत लगती है। नई दुल्हनें इसे पूजा-पाठ या किसी पारिवारिक समारोह में पहन सकती हैं। इसके साथ सुंदर दुपट्टा और मैचिंग फुटवियर पहनकर छा सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed