{"_id":"67f3a91cc97027eede00529e","slug":"trendy-ethnic-suit-for-baisakhi-2025-2025-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trendy Suit For Baisakhi: बैसाखी के लिए ऐसे सूट हैं परफेक्ट, आज ही जाकर बाजार से खरीद लें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Trendy Suit For Baisakhi: बैसाखी के लिए ऐसे सूट हैं परफेक्ट, आज ही जाकर बाजार से खरीद लें
Trendy Suit For Baisakhi: पंजाब में बैसाखी का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार के लिए लोग सालभर इंतजार करते हैं, क्योंकि येखुशियों और समृद्धि से जुड़ा हुआ त्योहार है। ये त्योहार आमतौर पर 13 या 14 अप्रैल को पड़ता है। बात करें इस साल की तो इस साल बैसाखी का पर्व 13 अप्रैल, 2025 दिन रविवार को मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
इस दिन पुरुष और महिलाएं खूब अच्छे और पारंपरिक तरह से तैयार होते हैं। महिलाएं इसके लिए कई-कई दिन पहले से खरीदारी कर लेती हैं। यदि आप भी बैसाखी के दिन सबसे प्यारी दिखना चाहती हैं तो अपने लिए खास सूट तैयार कराएं। यहां हम आपको सूट के कुछ विकल्प देने जा रहे हैं, ताकि आपका अंदाज सबसे प्यारा दिखे।
2 of 7
पटियाला सूट
- फोटो : instagram
पटियाला सूट
यदि आप कुछ पारंपरिक पहनने का सोच रही हैं तो ऐसे सूट से बेहतर विकल्प आपके लिए हो नहीं सकता। आप चाहें तो इस तरह का गुलाबी पटियाला और उसके साथ पीले रंग का कुर्ता अपने लिए बनवा सकती हैं। ऐसे सूट के साथ अपने लुक को पारंपरिक ही रखें और बालों में चोटी के साथ परांदा लगाएं।
3 of 7
शरारा सूट
- फोटो : instagram
शरारा सूट
कुछ अलग सा परिधान कैरी करना है तो शरारा सूट एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ये पहनने में भी काफी आरामदायक होता है। इसे बनवाते समय कुर्ते को शॉर्ट रखें और उसके साथ पहने जाने वाले शरारा में घेर काफी ज्यादा रखें। कम घेर वाला शरारा आपका लुक बिगाड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अगंरखा सूट
- फोटो : instagram
अगंरखा सूट
ये सूट दिखता तो अनारकली के जैसा ही है, लेकिन इसकी फ्रंट की डिजाइन काफी अलग होती है। ऐसे में आप भी यदि कुछ अलग लेकिन हैवी सा पहनने का सोच रही हैं तो अपने लिए ऐसा ही अंगरखा सूट तैयार कराएं। ऐसे सूट बाजार के साथ-साथ ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
प्लाजो सूट
- फोटो : instagram
प्लाजो सूट
प्लाजो सूट आज-कल काफी ट्रेंड में है, क्योंकि इसे पहनना काफी सरल है। इसे कैरी करने के बाद लुक भी काफी प्यारा ही दिखता है। ऐसे में आप अपने लिए ऐसा प्लाजो सूट भी तैयार करा सकती हैं। ऐसा सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।