Suit Stitching Tips: सूट एक ऐसा परिधान है, जिसे किसी भी मौके पर पहना जा सकता है। शादी-विवाह से लेकर सूट को दफ्तर तक में लड़कियां पहनना पसंद करती हैं। यदि कहीं पूजा-पाठ के काम में जाना हो, तो भी सूट एक बेहतर विकल्प माना जाता है।
Suit Stitching Tips: सूट सिलवाने जा रही हैं तो टेलर भैया से जरूर कहें ये बातें, वरना लुक देखकर हंसेंगे लोग
यदि आप सूट सिलवाने जा रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। यहां हम इन्हीं बातों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैया फिटिंग सही रखना
जब भी सूट सिलवाने जा रही हैं तो अपने टेलर भैया को नाप सही से दें। यदि खुद नाप देने की जगह फिटिंग का सूट दे रही हैं तो टेलर से जरूर कहें कि फिटिंग परफेक्ट होनी चाहिए। सूट यदि हल्का ढीला या फिर टाइट हुआ तो ये न सिर्फ देखने में अजीब लगेगा, बल्कि इसे कैरी करके आपको भी असहज महसूस होगा। इसलिए सही फिटिंग की बात अवश्य कहें।
भैया यही डिजाइन रखना
कभी भी सूट में आस्तीन और गले की डिजाइन बनवाने के लिए टेलर से ये न कहें कि अपने मन से डिजाइन बना दो। बल्कि इसके लिए खुद से ही डिजाइन का सिलेक्शन करें। अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन पसंद करें और टेलर से कहें कि भैया जो डिजाइन बताई है वही रखना। डिजाइन को खराब मत करना।
भैया सिलाई मजबूत रखना
इस बात को टेलर भैया से कहना कभी न भूलें। क्योंकि यदि सूट की सिलाई थोड़ी सी भी कमजोर हुई तो इसकी वजह से आपको शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ सकता है। इसलिए अपने टेलर भैया से कहें कि भैया सिलाई अच्छे से मजबूती से ही करना, ताकि ये उधड़ न जाए।
भैया गले की लंबाई और बैक का ध्यान रखें
यदि आपने टेलर भैया से ये लाइन नहीं कही, तो हो सकता है कि आप वो सूट पहनने में कभी सहज हो ही न पाएं। कई बार टेलर अपने हिसाब से फ्रंट और बैक साइड की लंबाई कर देते हैं, जो काफी डीप हो जाता है। ज्यादा डीप गला हर महिला और लड़की पहनने में सहज नहीं रहती है। इसलिए टेलर भैया से ये लाइन अवश्य कहें।