फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Fashion: गर्मी के मौसम में हर किसी के पास होने चाहिए इन पांच रंगों के कपड़े, जो शरीर को पहुंचाएंगे आराम

Mon, 07 Apr 2025 02:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 07 Apr 2025 02:09 PM IST
सार

यदि गर्मी के मौसम में आप शरीर को ठंडक पहुंचाना चाहते हैं तो कुछ खास रंगों के कपड़े खरीदकर अपने कलेक्शन में उन्हें शामिल करें। 

विज्ञापन
best 5 colors for summer seasons in hindi disprj
गर्मी के मौसम में हर किसी के पास होने चाहिए इन पांच रंगों के कपड़े - फोटो : Adobe stock

Summer Fashion: हर कोई मौसम के हिसाब के अपने कपड़ों का चयन करता है। किस मौसम में कौन से फैब्रिक के कपड़े पहनने हैं, इस बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए ये ज्यादातर लोगों के लिए बड़ा सवाल होता है। आपके इसी सवाल का जवाब आज हम देंगे।



यहां हम आपको बताएंगे कि गर्मी के मौसम में किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए। खास हल्के रंगों के कपड़े आपके शरीर के तापमान को मैंटेन करके रखते हैं। ऐसे में यदि आप खास रंगों के कपड़े गर्मी के मौसम में पहनेंगे तो आपके शरीर को भी गर्मी से राहत मिलेगी। 

best 5 colors for summer seasons in hindi disprj
सफेद - फोटो : instagram

सफेद

गर्मी के मौसम में हर किसी के पास सफेद रंग के आउटफिट तो होने ही चाहिए। सफेद रंग शरीर को काफी ठंडक पहुंचाते हैं। पुरुषों के पास इस रंग की शर्ट और टीशर्ट अवश्य होना चाहिए। वहीं महिलाओं के पास भी इस रंग के कपड़े होने चाहिए। सफेद रंग के आउटफिट्स को अलग-अलग तरह स्टाइल किया जा सकता है। 

best 5 colors for summer seasons in hindi disprj
स्काई ब्लू - फोटो : instagram

स्काई ब्लू

डार्क नीला रंग तो गर्मी के मौसम में आपको परेशान कर सकता है, लेकिन यदि आप स्काई ब्लू रंग के कपड़े पहनेंगे तो आपको अवश्य ही आराम मिलेगा। स्काई ब्लू रंग न सिर्फ आंखों को देखने में भाता है, बल्कि इसको पहनने से शरीर को भी ठंडक मिलती है। ऐसे में आप भी इस रंग के कपड़े कैरी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best 5 colors for summer seasons in hindi disprj
पीच कलर - फोटो : instagram

पीच कलर

ये रंग हल्का और आरामदायक होता है, और आपको कूल बनाए रखता है। बाजार में पीच रंग के कई शेड मिलते हैं, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकते हैं। ये रंग लड़कों के साथ-साथ लड़कियों पर भी खूब जचता है। इसे भी आप आसानी से कभी भी कैरी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
best 5 colors for summer seasons in hindi disprj
बेबी पिंक - फोटो : instagram

बेबी पिंक

यदि आप गर्मी के मौसम में डार्क गुलाबी रंग के कपड़े पहनेंगे तो इससे आपको ही परेशानी होगी। इसलिए इस मौसम में पहनने के लिए बेबी पिंक रंग के आउटफिट अपने कलेक्शन में शामिल करें। हल्का गुलाबी रंग आपको न सिर्फ खूबसूरत दिखने में मदद करता है, बल्कि इस रंग को कैरी करने से आपको भी अच्छा लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed