{"_id":"67f2158c4289816cf601e0b1","slug":"latest-collection-of-sui-dhaga-earring-disprj-2025-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sui Dhaga Earring: आज-कल ट्रेंड में हैं ऐसे सुई धागा ईयररिंग्स, खरीदने से पहले कलेक्शन पर डालें नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Sui Dhaga Earring: आज-कल ट्रेंड में हैं ऐसे सुई धागा ईयररिंग्स, खरीदने से पहले कलेक्शन पर डालें नजर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:11 PM IST
सार
यदि आप रोजाना पहनने से लिए सुई-धागा ईयररिंग्स खरीदने का विचार कर रही हैं तो हम आपको यहां इसका लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
आज-कल ट्रेंड में हैं ऐसे सुई धागा ईयररिंग्स
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Sui Dhaga Earring: जब भी गहनों की बात होती है, तो हर महिला के चेहरे पर मुस्कान आ ही जाती है। इसी के चलते हर उम्र की महिला के पास गहनों का अच्छा कलेक्शन होता है। खासतौर पर कानों के ईयररिंग्स। दरअसल, कानों में पहनने के लिए कई प्रकार के ईयररिंग्स आते हैं। जिनमें से झुमके, चांदबाली, टॉप्स, और सुई धागा सबसे खास माने जाते हैं।
इसी के चलते हम आपको यहां सुई धागा ईयररिंग्स का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, क्योंकि सुई-धागा ईयररिंग्स आज-कल काफी ट्रेंड में है। इसे पहनने के बाद आपका अंदाज सबसे प्यारा और अलग दिखेगा। इसलिए यदि आप सुई धागा ईयररिंग्स खरीदने का प्लान कर रही हैं तो पहले इसका लेटेस्ट कलेक्शन देख लें।
2 of 7
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
यदि आप कुछ हल्का सा पहनने से लिए खरीदना चाहती हैं, जो ये डिजाइन आप पर काफी सूट करेगी। ऐसी दिल वाली डिजाइन को रोजाना में भी पहना जा सकता है। यदि बजट ज्यादा है तो इस दिल में आप डायमंड जड़वा सकती हैं, नहीं तो साधारण नग भी इसमें जड़वा सकती हैं।
3 of 7
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
कुछ अलग डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो ऐसे स्टोन जड़े हुए सुई धागा ईयररिंग्स आप कैरी कर सकती हैं। इसे आप कभी-कभी किसी समारोह में कैरी कर सकती हैं। अगर किसी इवेंट में आप इस तरह के सुई धागा ईयररिंग्स पहनेंगी तो आपका अंदाज एकदम प्यारा लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
यदि आप कुछ हैवी सा बनवाने का सोच रही हैं तो इस डिजाइन से बेहतर विकल्प आपके लिए हो ही नहीं सकता। ऐसी डिजाइन उन महिलाओं पर खूब जचेगी, जिनकी नई-नई शादी हुई है। नई दुल्हनें ऐसी डिजाइन के ईयररिंग्स पहनकर अपना सादगी भरा खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
पर्ल जब किसी भी ज्वेलरी में लग जाता है, तो उस गहने में चार चांद लग जाते हैं। ऐसे में आप इस तरह से मोती जड़े सुई धागा ईयररिंग्स अपने लिए खरीद सकती हैं। ये हर आउटफिट के साथ अच्छे लगेंगे और इसे भी आप रोजाना में पहन सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।