Ram Navami 2025: वैसे तो हिंदू धर्म में हर त्योहार काफी धूम-धाम से मनाया जाता है, लेकिन जब भी बात श्री राम भगवान की आती है तो उसके साथ लोगों की भावनाएं जुड़ जाती हैं। ऐसे में जब अब देश भर में 6 अप्रैल को राम नवमी के दिन रामलला का जन्म होगा तो मंदिरों और घरों में उसका उत्साह दिखना तो बनता है।
Ram Navami 2025: पीले रंग के ऐसे आउटफिट पहनकर राम नवमी की पूजा में हों शामिल
यदि आपको राम नवमी की पूजा में शामिल होना है, तो पीले रंग का खास आउटफिट उसके लिए तैयार करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा की बात हो और महिलाएं सिल्क की साड़ी न पहनें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में आप भी भगवान श्री राम की पूजा में सिल्क फैब्रिक की साड़ी कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। सिलक की साड़ी हर महिला के पास होती ही है।
नेट साड़ी
यदि आप सिल्क की हैवी साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो बिना झिझके ऐसी नेट फैब्रिक की साड़ी पहनें। ऐसी साड़ी काफी हल्की होती है, जिसको पहनने से आपका अंदाज काफी प्यारा और अलग लगता है। ऐसी साड़ी को आप कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ कैरी कर सकती हैं।
शरारा सूट
बहुत सी महिलाओं और लड़कियों को ज्यादा समय के लिए साड़ी पहनने में उलझन होती है, ऐसे में वो पीले रंग का शरारा सूट भी कैरी कर सकती हैं। पीले रंग का शरारा सूट न सिर्फ अच्छा लगेगा, बल्कि इसे पहनने से आप सहज भी रहेंगी। आजकल वैसे भी शरारा सूट काफी ट्रेंड में भी हैं।
सलवार सूट
सिंपल सा सलवार सूट आपको सादगी भरा लुक देने में मदद करेगा। इसलिए ज्यादा सोचें नहीं, बस राम नवमी के दिन सिंपल का सलवार सूट निकालकर पहन लें। बस ध्यान रखें कि आपका ये सूट ज्यादा हैवी कढ़ाई वाला न हो, वरना ये आपको परेशान कर सकता है।