इन दिनों गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री वेडिंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। इन कार्यक्रमों के लिए पूरे जामनगर को दुल्हन की तरह सजाया गया। न सिर्फ देश, बल्कि दुनिया भर से इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दिग्गज पहुंच रहे हैं।
Anant-Radhika Pre Wedding: लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं आलिया भट्ट, रणबीर के लुक ने भी खींचा लोगों का ध्यान
अनंत और राधिका के प्री वेडिंग समारोह में आलिया भट्ट ने लहंगे में अपना बेहद ही खूबसूरत अंदाज दिखाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहंगे में दिखाया खूबसूरत अंदाज
एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, उनमें वो गोल्डन रंग के खूबसूरत से लहंगे में नजर आ रहीं हैं। इस लहंगे के साथ डीपनेक स्लीवलेस ब्लाउज और नेट फैब्रिक का गोटा-पट्टी वाला दुपट्टा कैरी किया है। उनके पूरे लहंगे पर काफी हैवी जरी का महीन काम है।
हमेशा की तरह था मेकअप
आलिया ने इस लहंगा लुक में चार चांद लगाने के लिए हैवी गोल्डन ईयररिंग्स और माथे पर मांगटीका लगाया था। इसके साथ ही न्यूड लिपस्टिक, मिनिमल मेकअप और खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
रणबीर भी दिखे हैंडसम
जिस तरह से आलिया ने इस इवेंट में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा, ठीक उसी तरह से रणबीर ने ब्लू कुर्ते में लोगों को अपना दीवाना बनाया। नीले रंग के कुर्ते और पायजामे में रणबीर काफी स्मार्ट दिख रहे थे। उनकी तस्वीरें भी आलिया ने शेयर की हैं।
जब आलिया ने अपनी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, तो लोगों को उनका अंदाज बेहद प्यारा दिखा। लोगों ने रणबीर के लुक की भी काफी तारीफ की।