फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika Pre Wedding: प्री वेडिंग के कार्यक्रमों में दिखा अंबानी परिवार का शाही अंदाज

Sun, 03 Mar 2024 11:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 03 Mar 2024 11:49 AM IST
सार

आजकल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग इवेंट्स की झलकियां देखने को हर कोई बेहद उत्साहित है। 

विज्ञापन
Anant Radhika Pre Wedding photos nita ambani mukesh ambani radhka marchant looks
प्री वेडिंग के कार्यक्रमों में दिखा अंबानी परिवार का शाही अंदाज - फोटो : instagram/Abu Jani Sandeep Khosla

गुजरात के जामनगर में इन दिनों देश के सबसे बड़े व्यापारी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के प्री वेडिंग कार्यक्रम चल रहे हैं। इन कार्यक्रमों में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के तमाम दिग्गज कलाकार शामिल हुए हैं।

इतना ही नहीं, कार्यक्रम में शरीक होने के लिए यहां दुनियाभर के बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी पहुंचे हुए हैं। प्री-वेडिंग के पहले दिन काॅकटेल प्रार्टी हुई जहां अमेरिका से आईं पॉप सिंगर रिहाना के शो की वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

इसी बीच अंबानी परिवार की कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में होने वाले दूल्हा और दुल्हन यानी कि राधिका और अनंत के अलावा नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का शाही अंदाज दिख रहा है। लोगों को इन चारों का ये अंदाज बेहद ही खूबसूरत दिख रहा है। 

Anant Radhika Pre Wedding photos nita ambani mukesh ambani radhka marchant looks
प्री वेडिंग के कार्यक्रमों में दिखा अंबानी परिवार का शाही अंदाज - फोटो : instagram/Abu Jani Sandeep Khosla
डिजाइनर ने साझा की तस्वीरें 

अंबानी परिवार की इन अनदेखी तस्वीरों को मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने साझा किया है। तस्वीरों में मुकेश अंबानी कुर्ते पायजामे में काफी क्लासी वाइव दे रहे हैं। अपने लुक के साथ उन्होंने हाफ जैकेट भी कैरी की है। इसके अलावा अनंत अंबानी ने भी पीच रंग का कुर्ता-पायजामा और हाफ जैकेट पहनी है। अनंत ने अपनी जैकेट पर जो ब्रोच लगाया है, उसने अपना ध्यान लोगों की तरफ खींचा। 
Anant Radhika Pre Wedding photos nita ambani mukesh ambani radhka marchant looks
प्री वेडिंग के कार्यक्रमों में दिखा अंबानी परिवार का शाही अंदाज - फोटो : instagram/Abu Jani Sandeep Khosla

कैसा था नीता अंबानी का लुक

अब बात करें नीता अंबानी के लुक की, तो उनके इस सादगी भरे लुक ने लोगों की तारीफें बटोरी। उन्होंने प्री वेडिंग इवेंट के दूसरे दिन चिकनकारी वर्क का घाघरा पहना था। इस लहंगे के साथ पर्ल वाला ब्लाउज पेयर किया था। माथे पर छोटी सी बिंदी, ग्लॉसी मेकअप, और पर्ल ज्वेलरी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Radhika Pre Wedding photos nita ambani mukesh ambani radhka marchant looks
प्री वेडिंग के कार्यक्रमों में दिखा अंबानी परिवार का शाही अंदाज - फोटो : instagram/Abu Jani Sandeep Khosla

खूबसूरत दिखीं होने वाली दुल्हनिया

अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हनिया राधिका मर्चेंट ने इवेंट के दूसरे दिन पेस्टल रंग की की स्कर्ट और टॉप पहनी थी। उनके इस आउटफिट पर चिकनकारी वर्क था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गले में डायमंड का खूबसूरत सा सेट कैरी किया था। इसके अलावा उन्होंने बालों में पोनीटेल बनाई थी, जो उन्हें खूबसूरत बना रही थी। 

विज्ञापन
Anant Radhika Pre Wedding photos nita ambani mukesh ambani radhka marchant looks
प्री वेडिंग के कार्यक्रमों में दिखा अंबानी परिवार का शाही अंदाज - फोटो : instagram/Abu Jani Sandeep Khosla

दोनों ने दी एक-दूसरे को टक्कर

इस इवेंट में दोनों सास-बहू ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। जहां बहू ने डायमंड की ज्वेलरी कैरी की थी, तो वहीं सास नीता अंबानी ने अपने लुक को पूरा करने के लिए पर्ल ज्वेलरी को प्राथमिकता दी। जब डिजाइनर ने उनकी इन तस्वीरों को साझा किया, तो लोगों ने इस पर काफी प्यार बरसाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed