फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika Pre Wedding: सितारों ने जामनगर में दिखाया खूबसूरत अंदाज, दीपिका से सारा तक सभी लगीं बेहद प्यारी

Sun, 03 Mar 2024 09:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 03 Mar 2024 09:46 AM IST
सार

जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग कार्यक्रमों के दूसरे दिन कई सितारों ने अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया। 

विज्ञापन
Anant Radhika Pre Wedding beautiful look of suhana khan sara Tendulkar kareena kapoor in cocktail party
सितारों ने जामनगर में दिखाया खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही मर्चेंट राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले अंबानी परिवार ने दोनों के लिए प्री वेडिंग कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इन कार्यक्रमों की शुरुआत 1 मार्च से हुई थी और ये आज यानी कि 3 मार्च को खत्म होंगे।

गुजरात के जामनगर में हो रहे इन कार्यक्रमों में कई बड़ी हस्तियों के साथ-साथ बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन यानी कि 2 मार्च को वहां जो पार्टी आयोजित की गई, उसमें हर किसी ने एथनिक पहना था।

पार्टी में सभी अभिनेत्रियां साड़ी और लहंगे में अपना खूबसूरत अंदाज दिखा रहीं थीं। इन अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण से लेकर रानी मुखर्जी तक शामिल हैं। इसके साथ ही सारा तेंदुलकर और नव्या नवेली भी एथनिक में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाती नजर आईं। 

Anant Radhika Pre Wedding beautiful look of suhana khan sara Tendulkar kareena kapoor in cocktail party
सितारों ने जामनगर में दिखाया खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण

बी-टाउन की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वालीं हैं। अनंत और राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रम के दूसरे दिन उन्हें लहंगा पहने देखा गया। इस पार्टी के लिए दीपिका ने ब्लैक बॉर्डर वाला गोल्डन एम्बेलिश्ड लहंगा पहना था। इसके लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिंपल गोल्डन फुल स्लीव्स चोली और दुपट्टे कैरी किया था। इसके साथ ही हैवी चोकर और झुमकों ने उनके लुक को रॉयल बनाया था। 

Anant Radhika Pre Wedding beautiful look of suhana khan sara Tendulkar kareena kapoor in cocktail party
सितारों ने जामनगर में दिखाया खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram

सुहाना खान और नव्या नवेली

सुहाना और नव्या बी टाउन की काफी अच्छी सहेलियां मानी जाती हैं। पार्टी में जहां सुहाना खान ने ब्लू रंग की साड़ी पहनी थी, तो वहीं नव्या ने गोल्डन और ब्लैक आउटफिट पहनकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। दोनों के खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Radhika Pre Wedding beautiful look of suhana khan sara Tendulkar kareena kapoor in cocktail party
सितारों ने जामनगर में दिखाया खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram

करीना और करिश्मा

बी टाउन की सबसे फेमस बहनों की जोड़ी यानी कि करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहीं। इस पार्टी के लिए करिश्मा ने व्हाइट कलर की साड़ी पर कोट कैरी किया था, तो वहीं करीना गोल्डन रंग की शिमरी साड़ी में कहर बरपा रहीं थीं। 

विज्ञापन
Anant Radhika Pre Wedding beautiful look of suhana khan sara Tendulkar kareena kapoor in cocktail party
सितारों ने जामनगर में दिखाया खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram

सारा तेंदुलरकर

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा इस पार्टी में लाल रंग के लहंगे में नजर आईं। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों में पोनीटेल बनाई थी, इसके साथ ही गले में चोकर उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed