फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: पुरानी टीशर्ट में भी दिखेंगे स्टाइलिश और मिलेगा नया लुक, अपनाएं ये फैशन टिप्स

Sat, 02 Mar 2024 10:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 02 Mar 2024 10:02 AM IST
विज्ञापन
Fashion Tips How to Style Old T Shirt Check the Latest Fashion Trends News in Hindi
T Shirt Styling - फोटो : instagram

Fashion Tips : गर्मियों के मौसम में आरामदायक और सहज लुक के लिए टी-शर्ट बेहतर विकल्प है। लड़कों से लेकर लड़कियां तक टी शर्ट पहनना पसंद करते हैं। लड़कियां तो जींस, पैंट या स्कर्ट के साथ टी शर्ट को कैरी करती हैं। बाजार में टी शर्ट के कई स्टाइल उपलब्ध होते हैं। महिलाएं स्लीवलेस, क्रॉप या प्रिंटेड टी शर्ट्स कैरी कर सकती हैं। आजकल ओवरसाइज टी शर्ट का भी काफी ट्रेंड है। कूल और कंफर्टेबल लुक के लिए लड़कियां ओवरसाइज टीशर्ट खरीदती हैं या फिर अपने पिता व भाई की टी शर्ट को स्टाइलिश तरीके से कैरी करती हैं। अगर आप भी टी शर्ट पहनना पसंद करते हैं तो हो सकता है कि आपके पास टी शर्ट का बड़ा कलेक्शन हो। पहले से ही काफी टी शर्ट होने के कारण आपके वॉर्डरोब में नई टी शर्ट के लिए जगह नहीं है, लेकिन पुरानी टी शर्ट आप पहनना नहीं चाहते हैं। ऐसे में पुरानी टी शर्ट को नए तरीके से कैरी करने के लिए कुछ फैशन टिप्स को अपना सकते हैं।

Fashion Tips How to Style Old T Shirt Check the Latest Fashion Trends News in Hindi
girl dress - फोटो : istock

ऑफ शोल्डर लुक

अगर आपके पास एक्स्ट्रा ओवरसाइज टी शर्ट हो या लॉन्ग ओवर साइज टी शर्ट हो तो उससे ऑफ शोल्डर लुक रिक्रिएट कर सकते हैं। टी-शर्ट के गले को ऑफ शोल्डर डिजाइन का बना लें। इसके अलावा लॉन्ग टी-शर्ट को कॉर्सेट बेल्ट के साथ स्टाइल कर सकते हैं।

Fashion Tips How to Style Old T Shirt Check the Latest Fashion Trends News in Hindi
कम हाइट वाली लड़कियों के लिए टिप्स - फोटो : instagram/nehakakkar

ड्रेस स्टाइल

ओवरसाइज टी शर्ट को आप शाॅर्ट ड्रेस की तरह स्टाइल कर सकते हैं। टी-शर्ट ड्रेस को बेल्ट के साथ स्टाइल कर सकते हैं। बूट्स व बोहो ज्वेलरी के साथ लुक को पूरा करें। ड्रेस स्टाइल टी शर्ट को ब्लेजर के साथ पहन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips How to Style Old T Shirt Check the Latest Fashion Trends News in Hindi
T Shirt - फोटो : instagram

नॉट स्टाइल

आप चाहें तो अपनी टी शर्ट को नाॅट स्टाइल में कैरी कर सकती हैं। टी शर्ट में साइट नाॅट दे सकती हैं। इससे यूनिक लुक मिलेगा और स्टाइल भी काफी फंकी से हो जाएगा। हाई वेस्ट जींस के साथ इस तरह के लुक को अपना सकती हैं।

विज्ञापन
Fashion Tips How to Style Old T Shirt Check the Latest Fashion Trends News in Hindi
अथिया शेट्टी - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

टक इन स्टाइल

ओवरसाइज टी शर्ट को जींस या ट्राउजर के साथ टक करके पहन सकती है। इससे लुक कैजुअल और स्टाइलिश दिखता है। ओवरसाइज टी शर्ट को क्रॉप टी शर्ट बनवाकर पहन सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed