फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika Pre Wedding: समारोह के आखिरी दिन रॉयल लुक में दिखाई दीं अंबानी परिवार की महिलाएं

Mon, 04 Mar 2024 09:38 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 04 Mar 2024 09:38 AM IST
सार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन संपन्न हो गया है। इस समारोह के आखिरी दिन अंबानी परिवार की महिलाएं काफी रॉयल लुक में नजर आईं। 

विज्ञापन
Anant Radhika Pre Wedding last day nita ambani isha ambani shloka mehta radhika merchant
अंबानी परिवार की महिलाएं - फोटो : instagram

और इसी के साथ बीती रात यानी कि 3 मार्च को अनंत और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग समारोह संपन्न हो गया। तीन दिन तक चलने वाला ये समारोह गुजरात के जामनगर में आयोजित किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए न सिर्फ बॉलीलुड के दिग्गज बल्कि हॉलीवुड के भी कई सितारे जामनगर पहुंचे थे। इतना ही नहीं, देश-विदेश के तकरीबन सभी बड़े व्यापारी भी इस प्री वेडिंग समारोह में शरीक होने जामनगर पहंचे थे। इस भव्य समारोह की तस्वीरें अब लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।



बात करें आखिरी दिन की तो समारोह के आखिरी दिन अंबानी परिवार की महिलाओं ने अपना शाही अंदाज दिखाया। वो सभी एक से बढ़कर एक खूबसूरत लहंगा और साड़ी पहने दिखाई दीं। उनकी तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो लोगों ने उनपर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। चाहें नीता अंबानी की बात करें या उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट की, सभी बेहद खूबसूरत दिख रहे थे। 

Anant Radhika Pre Wedding last day nita ambani isha ambani shloka mehta radhika merchant
अंबानी परिवार की महिलाएं - फोटो : instagram/manish malhotra

नीता अंबानी

इस समारोह के आखिरी दिन नीता अंबानी ने एक खूबसूरत ही हैंडलूम की कांचीपुरम साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर पारंपरिक तरह से जरदोजी का काम किया गया था, जिसकी वजह से इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ गई थी। उन्होंने अपने इस लुक को हैवी नेसपीस, हाथों में मैचिंग कड़े और चूड़ियां और कानों में बड़े टॉप्स से पूरा किया था। इस लुक के साथ उन्होंने बालों में गजरा लगाते हुए जूड़ा बनाया था। 

Anant Radhika Pre Wedding last day nita ambani isha ambani shloka mehta radhika merchant
अंबानी परिवार की महिलाएं - फोटो : instagram/Anaita Shroff Adajania

ईशा अंबानी

मुकेश अंबानी की लाडली और अनंत अंबानी की बहन ईशा अंबानी ने इस समारोह के आखिरी दिन गोल्डन रंग का खूबसूरत सा लहंगा पहना था। अपने इस लहंगे का दुपट्टा उन्होंने केप स्टाइल में कैरी किया था। गोल्डन लहंगे के साथ उन्होंने डायमंड ज्वेलरी भी कॉन्ट्रास्ट में पहनी थी, जिससे उनका लुक निखर कर सामने आ रहा था। इसके साथ ही माथे पर छोटी सी बिंदी और न्यूड मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Radhika Pre Wedding last day nita ambani isha ambani shloka mehta radhika merchant
अंबानी परिवार की महिलाएं - फोटो : instagram

श्लोका मेहता 

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने इस समारोह के लिए मल्टीकलर गोल्डन लहंगा कैरी किया था। इसके साथ उनका दुपट्टा भी काफी भारी था, जो देखने में बेहद खूबसूरत था। इसके अलावा अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कई लेयर डायमंड ज्वेलरी भी कैरी की थी।

विज्ञापन
Anant Radhika Pre Wedding last day nita ambani isha ambani shloka mehta radhika merchant
अंबानी परिवार की महिलाएं - फोटो : instagram/VOGUE India
राधिका मर्चेंट 

समारोह के तीसरे दिन राधिका ने दुल्हन की तरह ही वहां एंट्री ली। इस दौरान राधिका मर्चेंट बेज कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। सिर पर प्यारा सा दुपट्टा, खुले बाल, गले में डायमंड की ज्वेलरी उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ाने का काम कर रही थी। जब राधिका ने समारोह में एंट्री ली, तो हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed