{"_id":"69f99eedd5c849f6a60b4a4d","slug":"ananya-birla-met-gala-2026-look-metallic-mask-pictures-robert-wun-subodh-gupta-2026-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Met Gala 2026 : बिना चेहरा दिखाए भी सबसे अलग दिखीं अनन्या बिरला, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Met Gala 2026 : बिना चेहरा दिखाए भी सबसे अलग दिखीं अनन्या बिरला, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Tue, 05 May 2026 01:22 PM IST
सार
अनन्या बिरला ने Met Gala 2026 में रोबर्ट वुन के ब्लैक काउचर आउटफिट के साथ सुबोध गुप्ता द्वारा डिजाइन किया गया मेटैलिक फेस मास्क पहना, जिसने उनके लुक को एक ‘आर्ट पीस’ में बदल दिया।
विज्ञापन
1 of 6
अनन्या बिरला का लुक
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Ananya Birla Met Gala Look 2026: फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा मंच मेट गाला 2026 हर साल अपने अनोखे थीम और एक्सपेरिमेंटल लुक्स के लिए जाना जाता है। इस बार भारतीय उद्यमी और सिंगर अनन्या बिरला ने मेट गाला में डेब्यू किया। उनके डेब्यू लुक ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस साल का मेट गाला थीम फैशन इज आर्ट है, जिसे कई सितारों ने स्टाइलिश अंदाज़ में पेश किया, वहीं अनन्या ने इसे एक कदम आगे बढ़ाते हुए फैशन को सचमुच आर्ट पीस में बदल दिया।
उनका लुक सिर्फ ग्लैमरस नहीं, बल्कि एक गहरी सोच और कॉन्सेप्ट से जुड़ा हुआ था। ब्लैक कलर के आउटफिट के साथ उन्होंने ऐसा एलिमेंट जोड़ा, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एक मेटैलिक फेस मास्क के साथ जब अनन्या बिरला मेट गाला में शामिल हुईं तो यह सिर्फ एक एक्सेसरीज नहीं रह गया, बल्कि पहचान, शक्ति और कला का प्रतीक बन गया।
उनके स्टाइल, आउटफिट और लुक ने कम बोलकर ज्यादा कहने की कोशिश की। मिनिमल स्टाइलिंग, स्ट्रॉन्ग सिल्हूट और रहस्यमयी अपील ने अनन्या बिरला को रात की सबसे चर्चित पर्सनैलिटी बना दिया।
Trending Videos
2 of 6
मेट गाला में अनन्या बिरला
- फोटो : Instagram
ब्लैक आउटफिट में पावरफुल एंट्री
अनन्या बिरला ने अपने डेब्यू के लिए रोबर्ट वुक का कस्टम ऑल-ब्लैक आउटफिट चुना। काले रंग के ब्लेजर में सिंच्ड वेस्ट और नीचे का भाग पेपलम डिजाइन में था। ये शार्ट टेलर्ड आउटफिट उन्हें बेहद पावरफुल और आत्मविश्वासी लुक दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
मेट गाला में अनन्या बिरला
- फोटो : Instagram
सिल्हूट बना फैशन स्टेटमेंट
इस आउटफिट की सबसे खास बात इसका स्ट्रक्चर्ड और आर्किटेक्चरल डिजाइन था। ब्लेजर को स्कर्ट के साथ पेयर किया गया। वॉल्यूमिनस प्लीटेड स्कर्ट ने इसे ग्रैंड बना दिया, जिससे पूरा लुक अधिक आकर्षक और स्टाइलिश बन गया।
4 of 6
मेट गाला में अनन्या बिरला
- फोटो : Instagram
मेटैलिक फेस मास्क ने मचाया धमाल
सुबोध गुप्ता द्वारा तैयार किया गया स्टेनलेस स्टील फेस मास्क इस लुक का सबसे बड़ा हाईलाइट बना। इसने न सिर्फ उनकी पहचान छुपाई, बल्कि पूरे लुक को एक रहस्यमयी और आर्टिस्टिक टच दिया।
विज्ञापन
5 of 6
मेट गाला में अनन्या बिरला
- फोटो : Instagram
कम स्टाइलिंग में ज्यादा प्रभाव
स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने इस लुक को जानबूझकर मिनिमल रखा। डायमंड चोकर और हल्की ज्वेलरी से लुक को स्टाइल किया गया। सॉफ्ट हेयर और न्यूड मेकअप के कारण फोकस सिर्फ आउटफिट और मास्क पर ही रहा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।