अनन्या पांडे भले ही बॉलीवुड में अभी केवल दो फिल्म पुरानी हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग जबरद्सत है और इसी के साथ ही उनका स्टाइल सेंस भी लाजवाब है। कैजुअल लुक में तो वो हमेशा ही स्टाइलिश दिखती हैं। इसके साथ ही रेड कार्पेट पर भी उनका लुक गजब का होता है। हर बार वो अपनी शानदार च्वॉइस से साबित कर देती हैं कि वो बॉलीवुड की अगली फैशनिस्टा बनने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। तभी तो उनकी इस चमचमाती ड्रेस की कीमत सुन आप भी हैरान हो जाएंगे।
अनन्या पांडे की लाखों सितारों से सजी इस चमचमाती ड्रेस की कीमत सुन हो जाएंगे हैरान
कहते हैं हर चमकती चीज सोना नहीं होती है लेकिन इस ड्रेस की कीमत कहावत को बिल्कुल गलत बता रही है। अनन्या पांडे करियर के शुरूआती समय से ही मशहूर फैशन डिजाइनर और ब्रांड की ड्रेसेज को बड़े ही एलिगेंट के साथ कैरी करती नजर आती हैं। तभी तो वो इन सबकी पसंदीदा भी बन गई हैं।
फोटोशूट के लिए तैयार अनन्या ने नीले रंग की इस चममचाती ड्रेस को कैरी किया है। जिसमें लाखों सितारे जड़े है। जिसके साथ मैचिंग की चमचमाती सैंडिल के साथ इसे मैच किया गया है। वहीं बात करें मेकअप की तो ग्लिटरी मेकअप के साथ अनन्या का ये लुक पूरा किया गया है।
View this post on Instagram
Once Upon A Time In Bollywood ✨🤪
A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday) on
बात करें ब्रांड की तो लंदन के मशहूर ब्रांड Halpren Studio की डिजाइन की हुई ड्रेस की कीमत लाखों में है। करीब 3600 यूएस डॉलर की ये ड्रेस जिसकी कीमत भारतीय रुपये में 2,70,000 है। जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया था।
बता दें कि अनन्या पांडे अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले दिनों बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान को जन्मदिन विश करने के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो हरे रंग के ओवरसाइज शर्ट में नजर आईं थीं। जिसकी तस्वीरे तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही थी।
